{"_id":"68c97b969e026a8797024604","slug":"rld-launched-membership-campaign-meerut-news-c-43-1-smrt1044-100697-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रालोद ने चलाया सदस्यता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रालोद ने चलाया सदस्यता अभियान
विज्ञापन
सदस्यता अभियान के दौरान रालोद के नेता
किठौर। कस्बा स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सम्मेलन और सक्रिय सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) आबिद इश्हाक ने दलित व मुस्लिम समाज के कई लोगों को रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई।
अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ ने की। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार, सदस्य अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग नरेंद्र खजूरी रहे। प्रबुद्ध कुमार ने कहा कि सदस्यता अभियान कार्यक्रम प्रत्येक राज्य में चलाया जा रहा है। जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ ने कहा कि किठौर विधानसभा से अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाएंगे और चौधरी जयंत सिंह के हाथों को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। मेरठ जिले में रालोद जिला पंचायत चुनाव प्रत्येक वार्ड पर लड़ेगा।
नरेंद्र खजूरी ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव के लिए पार्टी जल्दी ही कमेटी घोषित करेगी जो जिले के सभी वार्डों पर प्रत्याशी का चयन करने का काम करेगी। भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह द्वारा जाट-मुस्लिम-दलित का गठबंधन बनाया था। उसी तर्ज पर चौधरी जयंत सिंह भी चल रहे हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रतीक जैन, गौरव जिटोली, विनय प्रधान, ओडी त्यागी, अमित त्यागी, संजय पनवाड़ी, महानगर अध्यक्ष नईम सागर, अभिमन्यु ललसाना, जहीर अब्बासी, अरशद अल्वी, मुबीन कुरैशी, अक्षय अतलपुर, दिलप्रीत कोहली, खालिद, धर्मपाल नारंगपुर, ताहिर, शब्बीर, फैसल सभासद, आसिफ स्टोर, जाहिद कदीर, अब्दुल वाहिद पूर्व सभासद, नादिर गौड़, रागिब रार्धना, शाहिद रार्धना आदि मौजूद रहे।