फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Risk to life from dilapidated three-storey structure; plea to SDM for action.

Meerut News: जर्जर तीन मंजिला ढांचे से जान का खतरा, एसडीएम से कार्रवाई की गुहार

Sat, 01 Aug 2026 08:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
Risk to life from dilapidated three-storey structure; plea to SDM for action.
दौराला - सकौती में जर्जर हालत में बल्लियों के सहारे खड़ा मकान। स्रोत : स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। सकौती टांडा निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोसी के जर्जर तीन मंजिला ढांचे से अपने परिवार की जान-माल को खतरा बताते हुए सरधना उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा कि पड़ोसी का पुराना और अत्यंत जर्जर ढांचा उनके मकान की ओर झुक गया है, जिससे घर की दीवारों और छतों में गहरी संरचनात्मक दरारें पड़ गई हैं।

सकौती निवासी सचिन राणा ने आरोप लगाया कि जर्जर भवन को बल्लियों के सहारे खड़ा किया गया है। लगातार दबाव के कारण उनके पक्के मकान के कमरों की दीवारें और छतें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। घर में छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के रहने के कारण हर समय किसी बड़े हादसे का भय बना हुआ है। शिकायत में कहा कि कई बार पड़ोसी से ढांचे को सुरक्षित तरीके से हटाने का अनुरोध किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने प्रशासन से मौके पर राजस्व टीम भेजकर निरीक्षण कराने और जर्जर ढांचे को हटाने अथवा सुरक्षित कराने के आदेश देने की मांग की है। उधर, थाना दौराला पुलिस को भी प्रार्थना पत्र दिया गया। क्षेत्राधिकारी दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि तहसील की टीम के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed