फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rishabh murder case: Valmiki community family stopped from going to village

ऋषभ हत्याकांड : वाल्मीकि समाज के परिवार को गांव में जाने से रोका, एसएसपी से की शिकायत

Fri, 08 Aug 2025 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Rishabh murder case: Valmiki community family stopped from going to village
एसएसपी ऑफिस पहुंचे वाल्मीकि समाज के लोग। - फोटो : mrt
मेरठ। परतापुर क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में 29 जुलाई की शाम हुई ऋतिक (24) की हत्या के बाद अभी भी तनाव का माहौल है। बृहस्पतिवार को वाल्मीकि समाज के परिवार एसएसपी कार्यालय पहुंचे। शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मोहिउद्दीनपुर गांव में 29 जुलाई की शाम ऋतिक की धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी गई। हमले में बड़ा भाई हर्षपाल भी घायल हो गया। टेंट का सामान लौटाने के दौरान कुर्सी अंदर रखने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। गुस्साए परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोपी के घर हमले का प्रयास किया था। पुलिस ने किसी तरह उन्हें रोका था। बृहस्पतिवार को वाल्मीकि समाज के संतलाल, महेंद्र, बेदू, कामेश, जितेंद्र, प्रवीण, दीपक और अनुज एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि ऋतिक के परिजनों ने हत्या के मामले में नौ लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इनमें से पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस विवाद के चलते पूरी वाल्मीकि बस्ती गांव छोड़कर चली गई थी। अब उनके परिवारों को गांव जाने से रोका जा रहा है। उनके साथ मारपीट और अभद्रता की जा रही है। जान से मारने और संपत्ति जलाने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने सभी परिवारों को गांव में स्थापित कराने की मांग की। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने परतापुर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed