फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rishabh Cricket Academy won the match by 18 runs

Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने 18 रन से जीता मैच

Tue, 28 Oct 2025 07:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 28 Oct 2025 07:46 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Cricket Academy won the match by 18 runs
चार खिलाड़ियों ने खेली अर्द्धशतकीय पारी
विज्ञापन

फोटो
संवाद
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर मंगलवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। जिसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने 18 रन से मैच जीता। दोनों टीम की ओर से चार खिलाड़ियों ने चार अर्द्धशतकीय पारी खेली।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 248 रन बनाए। आदित्य ने 58, रोनित ने 57, श्रेष्ठ ने 40 उत्तम ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अभय ने तीन, कुणाल ने दो, कुश और दिव्य ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम 19 ओवर में 130 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से पार्थ ने 52, अरनव ने 40, हिमांशु ने 37, अभिजीत ने 59 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आईश ने 4, शिव ने दो, आहद, कृष्णा ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

10 से 15 साल आयु वर्ग में भी एक मैच खेला गया। इसमें रोजवुड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में 8 विकेट खोकर 93 रन बनाए। इसमें जैद ने 35, आध्या ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में सुभान ने एक, अविरल ने दो, फवाज ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि इसके बाद आगे का मैच आज बुधवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed