{"_id":"6a411aa3f4d5c4d09c08d11d","slug":"rishabh-cricket-academy-junior-team-becomes-champion-meerut-news-c-72-1-mct1009-155363-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी जूनियर की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी जूनियर की टीम बनी चैंपियन
Sun, 28 Jun 2026 06:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 28 Jun 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15वें विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेला गया फाइनल मैच
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 15वें विवेक पांडे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को सब जूनियर वर्ग का फाइनल मैच हुआ। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की।
मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी जूनियर की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। इसमें जपांश ने 40, रहमान ने 39, निखिल ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में अली ने 4 विकेट, याहया ने दो, प्रत्यक्ष ने, सुहैल ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 20 ओवर में 192 रन बनाए और रोमांचक मैच में 3 रन से हार गई। टीम की ओर से श्रेयांश ने 41, विराट ने 38, ऋषभ ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में आरव ने दो, प्रिंस ने दो, वंश ने दो विकेट लिए। मैच के बाद मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उनका स्वागत कनिष्ठ जैन व नीरज ने किया। समारोह की अध्यक्षता व्यापारी नेता रजनीश कौशल ने की। इस मौके पर शानदार प्रदर्शन करने वाले मीत, युवराज, लक्षित, अलकैफ, फरहान, अब्दुल रहमान, वंश, माधव, सुहैल, शिवांश आदि खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि अब जूनियर वर्ग का फाइनल और सीनियर वर्ग के लीग मैच होंगे।