{"_id":"68ecf85470e945b6200ec430","slug":"rishabh-cricket-academy-junior-made-it-to-the-finals-meerut-news-c-72-1-mct1009-142226-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने फाइनल में जगह बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने फाइनल में जगह बनाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को सब जूनियर वर्ग में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और मेरठ इलेवन के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी जूनियर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24 ओवर में दस विकेट खोकर 195 रन बनाए। इसमें विराट ने 39, गौतम ने 37, सार्थक ने 38, जैद ने 35 और धनुष ने 30 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में मेरठ इलेवन की ओर से रिहान ने दो, अयान ने दो, भाविक, शिव और अक्षय ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवन की टीम 25 ओवर में 10 विकेट खोकर 180 रन ही बना पाई।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 15 रनों से मैच जीतकर फाइनल में जगह पक्की की। मेरठ इलेवन की ओर से साहिल ने 36, कनिष्क ने 31, करन ने 39 और गोल्डन ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में अर्जुन ने तीन, विराट ने दो, शिवांश और मौआज ने दो-दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि आज जूनियर वर्ग का पहला और सब जूनियर वर्ग का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।