फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rishabh and ICA Cricket Academy won the final matches.

Meerut News: ऋषभ और आईसीए क्रिकेट एकेडमी ने फाइनल मैच जीते

Tue, 23 Jun 2026 07:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Rishabh and ICA Cricket Academy won the final matches.
- विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत खेले गए मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई साकेत क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 15वे विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को जूनियर वर्ग और 12 साल के वर्ग के फाइनल मैच हुए। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी जूनियर और आईसीए क्रिकेट एकेडमी ने जीत प्राप्त की।
पहले मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी जूनियर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रन बनाए। इसमें निखिल ने 43 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम 154 रन ही बना सकी। टीम की ओर से श्रेयांश ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में मीत ने तीन विकेट लिए। इसके बाद मुख्य अतिथि व्यापारी नेता रजनीश कौशल ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

दूसरे वर्ग के फाइनल मैच में आइसीए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रन बनाए। इसमें अयान और मोहम्मद ने 42-42 रन बनाए। गेंदबाजी में देव ने तीन और कबीर ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी की टीम 190 रन ही बना सकी और 17 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से साहिल ने 43, शौर्य ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में शान ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एक लीग मैच सीनियर वर्ग में खेला गया। इसमें ऋषभ ग्लेडिएटर की टीम ने 119 रन बनाए। इसमें रोनित ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में अक्षित ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलिट क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। टीम की ओर से विश्व ने 84 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रिंस ने 3 विकेट लिए। इस दौरान लखनऊ में हुए अग्निकांड के मृतकों को भी श्रद्धांजलि दी गई। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बुधवार को आईटीआई में सीनियर वर्ग के मैच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed