फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rishabh and GTB teams reach the final.

Meerut News: ऊंची कूद में ख्याति, रीत और मानसी ने पदक जीते

Mon, 01 Jun 2026 07:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Rishabh and GTB teams reach the final.
- राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रयागराज में सोमवार से शुरू हुई 29वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ के खिलाड़ियों ने पांच पदक जीते। इसमें ऊंची कूद में ख्याति माथुर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। पहले दिन मेरठ के एथलीट ने कुल एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीते।
प्रतियोगिता में ऊंची कूद में मेरठ की ख्याति माथुर ने ख्याति माथुर 1.76 मीटर दूरी के साथ स्वर्ण, रीत राठौर ने 1.76 मीटर दूरी के साथ रजत और मानसी ने 1.70 मीटर दूरी के साथ कांस्य पदक जीता। इसके अलावा मेरठ से पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में नजीम ने 58.43 सेकंड के साथ दौड़ पूरी कर रजत पदक जीता। महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में दीपा ने एक मिनट 3.49 सेकंड समय लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

प्रदेश के 60 जिलों के 459 महिला और पुरुष खिलाड़ी 40 स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के आधार पर खिलाड़ियों का चयन 24 से 28 जून को ओड़ीशा के भुवनेश्वर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इस मौके पर उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के सचिव अनु कुमार ने बताया कि मंगलवार को भी मेरठ के एथलीट कई इवेंट्स में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन ने खिलाड़ियों के हितों के लिए अब ऑनलाइन एंट्री, डिजिटल सर्टिफिकेट जैसी नवीनतम तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed