फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rishabh and GTB teams reach the final.

Meerut News: फाइनल में पहुंचीं ऋषभ और जीटीबी की टीमें

Mon, 01 Jun 2026 08:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
Rishabh and GTB teams reach the final.
- नैनीताल में किया जा रहा एडवेंचर क्रिकेट कप का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नैनीताल के सात ताल वाईएमसी मैदान में चल रहे एडवेंचर क्रिकेट कप में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। सोमवार को पहले मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। इसमें धैर्य ने 48, दीपांशु ने 43, सागर ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में बिल्लू और आजम ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुमाऊ क्रिकेट एकेडमी की टीम 17.5 ओवर में 190 रन ही बना सकी और 11 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से अंश ने सबसे अधिक 55 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की ओर से कबीर ने तीन, कार्तिक ने दो विकेट लिए। इसके बाद ऋषभ एकेडमी की टीम ने हल्द्वानी की टीम को 17 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में मुरादाबाद इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। गेंदबाजी में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की ओर से आदित्य, सागर, दीपांशु ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18.1 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें अक्षय ने 36, कबीर ने 32, भाविक ने 36 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर एकेडमी का तीसरा मैच हरियाणा की टीम से होना था लेकिन टीम के न आने के कारण गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी को फाइनल में जाने का मौका मिला। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मंगलवार को दोनों वर्ग के फाइनल मैच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed