Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rishabh Academy Royals and GTB Royals won the matches

Meerut News: ऋषभ एकेडमी रॉयल्स और जीटीबी रॉयल्स ने मैच जीते

Sat, 02 May 2026 06:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Academy Royals and GTB Royals won the matches
- छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में दो मुकाबले खेले गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को सीनियर वर्ग और सब जूनियर वर्ग में दो मैच हुए। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी रॉयल्स और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी रॉयल्स की टीम ने मैच जीता।
सीनियर वर्ग के पहले मैच में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। इसमें टीम की ओर से रोनित ने 43, शौर्य ने 38, समीर ने 36, दिव्य ने 38, आरिश ने 25 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अनमोल ने तीन, श्रेष्ठ ने दो, कुणाल ने दो, पार्थ ने दो, कार्तिक ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी रॉयल्स की टीम ने 19 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए और एक विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से कार्तिक ने 38, प्रिंस ने 38, अनमोल ने 37, आदित्य ने 35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अवि ने 5, आरिश ने दो, हिमांशु, अरहान और दिव्य ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब जूनियर वर्ग में खेले गए दूसरे मैच में गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने 19 ओवर में 145 रन पर पूरी टीम आउट हो गई। इसमें प्रिंस ने 40, यश ने 38, विराट ने 35, रहमान ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में देवांश ने 4, आरिश ने दो, जैद ने दो, सार्थक ने दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी रॉयल्स की टीम ने 17.4 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए और 3 विकेट से जीत प्राप्त की। इसमें आरिश ने 40, सार्थक ने 37, आदि ने 34, ऋषभ ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में संचित ने 3, आविक ने 3 विकेट लिए। देवांश और आरिश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रविवार को प्रतियोगिता में तीन लीग मैच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed