फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rise above religion, caste and region and move towards a strong society: Atul Pradhan

धर्म, जाति और क्षेत्र से ऊपर उठकर सशक्त समाज की ओर बढ़ें : अतुल प्रधान

Sun, 22 Mar 2026 08:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
Rise above religion, caste and region and move towards a strong society: Atul Pradhan
सरधना। सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज में सपा विधायक अतुल प्रधान द्वारा आयोजित ईद मिलन समारोह में आसपा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज में रविवार को सपा विधायक अतुल प्रधान द्वारा आयोजित ईद मिलन समारोह में कस्बे और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। समारोह में भाईचारे, मेल-जोल और सद्भाव को बढ़ावा देते हुए सभी समुदायों के बीच एकता का संदेश दिया गया।


विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि ईद का पर्व एकता, भाईचारे और प्रेम का प्रतीक है। यह हमें सिखाता है कि हम एक-दूसरे के साथ मिलकर समाज में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखें। हम एक-दूसरे के धर्म, जाति और क्षेत्र से ऊपर उठकर एक मजबूत और सशक्त समाज की ओर बढ़ें। उन्होंने कहा समाज की तरक्की और हर व्यक्ति की खुशहाली तब संभव है जब हम एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े हों। आज का दिन हमें यह याद दिलाता है कि हम सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान ही उनकी प्राथमिकता है। वह जनता के बीच रहते हुए हरसंभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन

इस दौरान निजाम अंसारी, सैयद ईशा, आफताब अंसारी, मंजूर मलिक, शाहवेज अंसारी, बाबर रिजवी, मशकूर खां, अशरफ राणा, असद गालिब आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed