फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Right to speak in democracy, SP will not tolerate injustice

Meerut News: लोकतंत्र में बोलने का अधिकार, अन्याय नहीं सहेंगे सपाई

Thu, 06 Mar 2025 02:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 06 Mar 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Right to speak in democracy, SP will not tolerate injustice
मेरठ। सरधना के ठाकुर चौबीसी के कालंदी गांव में अनुसूचित जाति के युवक की बरात पर हमले के विरोध में हंगामा करने वालों के खिलाफ मुकदमा होने पर सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को डीएम और एसएसपी से मिलकर नाराजगी जताई। सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी आवाज उठाने का अधिकार है। हम विपक्ष में बैठे हैं, अन्याय के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

कालंदी प्रकरण को लेकर सोमवार को सपा ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया था। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं की एडीएम सिटी बृजेश सिंह से तीखी नोकझोक हुई थी। मंगलवार को सिविल लाइन थाने पर उप निरीक्षक की ओर से सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी समेत 53 सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ सरकारी अधिकारी के साथ अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को डीएम वीके सिंह से मिले। उन्होंने धरना, प्रदर्शन करने वाले सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने डीएम के समक्ष इस मुकदमे को खारिज करने की मांग रखी। साथ ही कहा कि हम विपक्ष में है धरना, प्रदर्शन करेंगे, हम ही ज्ञापन देंगे। प्रदर्शन के दौरान किसी भी अधिकारी से कोई अभद्रता नहीं हुई। एलआईयू वाले भी वहां थे, आप उनसे भी रिपोर्ट मांग सकते हैं। डीएम से मिलने के बाद सपा जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा से भी मिलकर इस मुकदमे को खारिज करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed