फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Revolutionary Ramchandra's death anniversary celebrated

क्रांतिकारी रामचंद्र की पुण्यतिथि मनाई

Thu, 14 Aug 2025 07:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
Revolutionary Ramchandra's death anniversary celebrated
दौराला- क्रांतिकारी रामचंद्र विद्यार्थी के चित्र पर पुष्पांजलि देते लोग। स्रोत : स्वयं
दौराला। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के तत्वावधान में तिरंगा चौराहा पर बृहस्पतिवार को 14वर्षीय महान क्रांतिकारी रामचंद्र विद्यार्थी की पुण्यतिथि मनाई। अध्यक्षता महासभा के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम उपाध्याय ने की। उन्होंने क्रांतिकारी रामचंद्र विद्यार्थी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष ने भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि ऐसे सभी गुमनाम क्रांतिकारियों को पाठ्य पुस्तकों में स्थान दिया जाना चाहिए। प्रतीक भारद्वाज ने कहा कि इतनी छोटी आयु में इतना बड़ा बलिदान देने वाले प्रेरणादायक क्रांतिकारी रामचंद्र विद्यार्थी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में मुकेश चौधरी, बाबूराम प्रजापति, टिंकू प्रजापति, अरुण प्रजापति, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, अनुराग प्रजापति, सचिन, सुनील, राजन वाल्मीकि, प्रदुमन जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed