{"_id":"653980cb57612ca98300a509","slug":"review-of-preparations-for-the-fair-of-mata-mariam-sardana-news-c-44-1-smrt1055-1696-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: माता मरियम के मेले की तैयारियों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: माता मरियम के मेले की तैयारियों की समीक्षा
विज्ञापन
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में नवंबर माह के दूसरे सप्ताह में होने वाले कृपाओं की माता महोत्सव की तैयारी को लेकर प्रशासन ने अधिकारियों के साथ बैठक की। एसडीएम पंकज प्रकाश राठौर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में तैयारी और व्यवस्था पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में चर्च प्रबंधक फादर पाकियानाथन ने महोत्सव के दौरान होने वाली समस्या व व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया। ऐतिहासिक चर्च में हर वर्ष नवंबर माह के दूसरे सप्ताह में कृपाओं की माता का महोत्सव मनाया जाता है। इस बार भी महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। चर्च प्रबंधक फादर पाकियाथन ने महोत्सव के दौरान होने वाली समस्याओं को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया। इस दौरान बताया गया कि पिछली बार से ज्यादा श्रद्धालु आने की उम्मीद है, जिसके लिए व्यवस्था भी ज्यादा करनी होगी। जिसमें चर्च के आसपास साफ सफाई प्रकाश व्यवस्था व सुरक्षा पर चर्चा की गई।
बताया गया कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड सहित अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु माता मरियम के दरबार में मन्नत मांगते हैं। व्यवस्थाओं को लेकर नगर पालिका प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम पंकज प्रकाश राठौर ने आश्वासन दिया कि महोत्सव से पहले ही तमाम तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। बैठक में तहसीलदार नटवर सिंह, ईओ शशि प्रभा चौधरी, सूर्यदेव त्यागी, ठाकुर प्रीतीश, पंकज जैन, समर कुरैशी आदि मौजूद रहे।