फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Revealed : the entire Meerut cartridge was heavier on the police, read the full news at a glance

इतने कारतूस की पूरी मेरठ पुलिस पर भारी पड़ते, एक नजर में पढ़ें पूरी खबर

Mon, 01 May 2017 08:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 01 May 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
Revealed : the entire Meerut cartridge was heavier on the police, read the full news at a glance
रिटायर्ड कर्नल के घर से जखीरा बरामद

मेरठ में रिटायर्ड कर्नल देवेंद्र कुमार के घर जिस तरह से विदेशी हथियारों के साथ साथ दो लाख कारतूस मिले हैं उससे तमाम अधिकारियों की सांसे थम गई। हथियारों और कारतूसों का इतना बड़ा जखीरा, जिसके आकलन करने में कई घंटे लग गये। पूरे जिले की पुलिस के पास इतने कारतूस नहीं है जितने अकेले रिटायर्ड कर्नल के यहां से मिले हैं।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि थाने में रायफल और पिस्टल के करीब एक हजार से 1200 कारतूस तक का कोटा रहता है। थाने में जिस भी पुलिसकर्मी की ड्यूटी खत्म होती है उसके बाद कारतूस जमा करा लिए जाते हैं। जिले में महिला थाने को छोड़कर 30 थाने हैं। ऐसे में जिले के सभी थानों में 30 से 35 हजार कारतूस हैं।

विज्ञापन

खुफिया एजेंसी के सामने भी चुनौती

Revealed : the entire Meerut cartridge was heavier on the police, read the full news at a glance
रिटायर्ड कर्नल की कोठी में मिला जखीरा

​ऐसे में सवाल यह है इतने कारतूस या विदेशी हथियारों का जखीरा किसी संदिग्ध व्यक्ति के हाथ लग जाता तो पुलिस अफसरों के साथ खुफिया एजेंसी के सामने भी चुनौती होती। कार्टेज भरने की मशीन भी घर में टीम को मिली है। टीम को यह अंदाजा लगाना भी मुश्किल हैं कारतूस कहां सप्लाई होते हैं। कई पिस्टल की बट पर हीरे जैसी धातू जड़ी हुई भी बताई गई है।

सूत्रों की मानें तो छोपमारी की करीब 16 घंटे कार्रवाई चली है। छापे का काम तो शाम के आठ बजे ही पूरा हो चुका था। लेकिन टीम के अधिकारियों पर लखनऊ और दिल्ली से सिफारिश में कॉल आनी शुरू हो गई। बताया गया है कि बाद में टीम के अधिकारियों ने मोबाईल फोन स्विच ऑफ कर लिए। मामला वन्य जीवों की तस्करी को लेकर छापेमारी के बाद ही लखनऊ और दिल्ली तक पहुंच चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed