फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Retired Tube Well Operator Crushed by Tractor in Saharanpur, Driver Absconding

Saharanpur: ट्रक से बची जिंदगी, अगले ही पल ट्रैक्टर ने रौंद डाला, रिटायर्ड ट्यूबवेल ऑपरेटर की दर्दनाक मौत

Tue, 03 Jun 2025 11:46 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 03 Jun 2025 11:46 AM IST
सार

सहारनपुर में नकुड़ बस अड्डे पर रिटायर्ड ट्यूबवेल ऑपरेटर सुरेंद्र की ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा और जांच शुरू की।

विज्ञापन
Retired Tube Well Operator Crushed by Tractor in Saharanpur, Driver Absconding
माैके पर माैजूद लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

सहारनपुर के नकुड़ में बस अड्डे पर मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 10 बजे की है, जब गांव जुड्डी निवासी सुरेंद्र (65 वर्ष) ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर बुरी तरह कुचल गए। वह सिंचाई विभाग से रिटायर्ड ट्यूबवेल ऑपरेटर थे।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुरेंद्र पहले एक ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। ट्रक चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर उन्हें बचा लिया, लेकिन तभी दूसरी ओर से आई ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें कुचल दिया। ट्रैक्टर चालक हादसे के तुरंत बाद वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 3 जून को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और बस अड्डे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस अब आसपास के CCTV फुटेज खंगालकर फरार ट्रैक्टर चालक की पहचान में जुटी है।

स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है और वे बस अड्डे पर ट्रैफिक व्यवस्था की अनदेखी को लेकर प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed