{"_id":"66c3e0e19d95c13b2b052cb4","slug":"retired-railway-employees-house-searched-jewelery-and-cash-worth-rs-15-lakh-taken-away-meerut-news-c-72-1-smrt1021-120168-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी का घर खंगाला, 15 लाख के आभूषण, नकदी ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी का घर खंगाला, 15 लाख के आभूषण, नकदी ले गए
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र के सरस्वती लोक में रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के मकान से बदमाश 13 लाख के आभूषण और दो लाख की नकदी चोरी कर ले गए। पूरा परिवार दक्षिण राज्यों के 10 दिन के टूर पर गया था।
सरस्वती लोक में रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारी संजय गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। पड़ोस में उनके बहनोई अंशुल अग्रवाल का भी मकान है। संजय गुप्ता दस अगस्त को पत्नी और बच्चों के साथ दस दिनों के टूर पर कर्नाटक के बंगलूरू और केरल के तिरुवनंतपुरम घूमने गए थे। अंशुल अग्रवाल अचानक ही संजय गुप्ता के मकान की तरफ देखने गए तो मकान के गेट के ताले टूटे हुए थे। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने संजय गुप्ता को फोन पर सूचना दी। वह परिवार के संग वहां से फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे। मेरठ आकर घर पहुंचकर देखा कि बदमाश सभी सामान चोरी कर ले गए। संजय गुप्ता ने बताया कि घर के लाकर में करीब 13 लाख के आभूषण और दो लाख की नकदी चोरी कर ले गए। बदमाश इलेक्ट्राेनिक्स व अन्य सामान चोरी कर ले गए।
घर के अंदर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था। मुख्य गेट पर एक कैमरा लगा है। जिससे बचकर साइड से आकर बदमाशों ने ताले तोड़े और घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि काॅलोनी में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से बदमाशों की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
डेयरी संचालक के घर से 50 हजार की नकदी, आठ अंगूठी चोरी
मेरठ। रेलवे रोड थाने की मधुबन काॅलोनी में अजय कुमार बेटे के साथ दूध की डेयरी चलाते है। रविवार की रात ढाई बजे परिवार के लोग सो रहे थे। तभी बदमाश घर के अंदर घुस गए। आवाज सुनकर परिवार के सदस्य उठ गए और शोर मचा दिया। बदमाश मौके से फरार हो गए। घर का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। बदमाश घर में रखी पचास हजार की नकदी और आठ सोने की अंगूठी चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
13 खंभों से हाई टेंशन विद्युत लाइन चोरी
मेरठ। परतापुर क्षेत्र में बदमाश 13 खंभों से हाई टेंशन विद्युत लाइन चोरी कर ले गए। घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है। मोहिउद्दीनपुर बिजलीघर से अंजौली गांव की ओर नई हाई टेंशन विद्युत लाइन बिछाई जा रही है। गांव उपल्हेड़ा से महरौली के बीच बदमाश 13 खंभों से नई विद्युत लाइन काटकर ले गए। लाइन बिछा रही कंपनी के ठेकेदार की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। संवाद