फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Retired judge accuses garage owner of embezzling Rs 2.5 lakh

Meerut News: सेवानिवृत्त जज ने गैराज मालिक पर लगाया ढाई लाख हड़पने का आरोप

Mon, 23 Mar 2026 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Retired judge accuses garage owner of embezzling Rs 2.5 lakh
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र के रजबन बाजार में एक सेवानिवृत्त जिला जज ने एक गैराज मालिक पर ढाई लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। इस मामले में सदर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

खीरी निवासी सेवानिवृत्त जज वीरेंद्र कुमार ने तहरीर में बताया कि 23 सितंबर 2023 को अपनी हुंडई कार रजबन बाजार स्थित एक गैराज मालिक अजहर हुसैन उर्फ बबलू को डेंटिंग-पेंटिंग के लिए दी थी। अजहर ने 30 सितंबर 2023 को सामान मंगाने के नाम पर एक लाख रुपये लिए। 3 दिसंबर 2023 को उसने बताया कि गाड़ी की चेसिस ठीक नहीं है और नई चेसिस के लिए साढ़े तीन लाख रुपये लगेंगे। वीरेंद्र कुमार ने उसी दिन तीन लाख रुपये अजहर के बैंक खाते में डाल दिए। उन्हें बताया गया कि कार दिल्ली में ठीक हो रही है। आरोप है कि अप्रैल 2024 में जब जज गैराज पहुंचे तो कार पहले की हालत में खड़ी थी। बारिश और धूप में खड़ी रहने से कार का इंजन सीज हो गया और चेसिस पर जंग लग गया।
विज्ञापन

आरोप है कि गैराज पर न तो कार सही की और न ही चेसिस बदली। विरोध करने पर उसने कार वापस ले जाने को कहा और रुपया वापस मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। अजहर ने 1 अप्रैल और 10 मई 2024 को दो बार में दो लाख रुपये वापस किए, लेकिन बाकी ढाई लाख रुपये देने से मना कर दिया। इसके बाद वीरेंद्र कुमार ने अपनी कार आगरा में ठीक कराई। सदर बाजार थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed