फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Retired clerk accuses police officers of indecency and assault

Meerut News: रिटायर्ड क्लर्क ने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता व मारपीट का आरोप

Wed, 17 Dec 2025 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Retired clerk accuses police officers of indecency and assault
मेरठ। लालकुर्ती थाना पुलिस पर जल निगम के एक रिटायर्ड क्लर्क ब्रिजेश अग्रवाल ने मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


लालकुर्ती थाना क्षेत्र के चाहमेमरान निवासी रिटायर्ड क्लर्क का आरोप है कि आठ दिसंबर को कहासुनी के बाद उनके बेटे वरुण पर चार लोगों ने हमला कर दिया था। इसमें वरुण घायल हो गया था। 10 नवंबर को वह बेटे को लेकर लालकुर्ती थाने पर गए थे। उन्होंने पुलिसकर्मियों से बेटे का मेडिकल कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उनका आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए अभद्र व्यवहार किया। वहीं उनके मोबाइल का डाटा डिलीट कर दिया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसएसपी का कहना है कि शिकायत पत्र के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed