फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Retired captain has demand justice for his martyr son in Meerut

आपबीती सुनाते छलक पड़े पिता के आंसू, बोले- बेटा देश के लिए शहीद हुआ लेकिन फिर भी...

Sat, 08 Feb 2020 01:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 08 Feb 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
Retired captain has demand justice for his martyr son in Meerut
शहर में उपेक्षित हुई शहीद मनोज तलवार की प्रतिमा और साइड में कैप्टन (रिटायर्ड) पीएल तलवार - फोटो : अमर उजाला

शहीद बेटे की प्रतिमा को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली तक लगाई गुहार, कायाकल्प के नाम पर कमिश्नर आवास चौराहे से हटाई थी शहीद मेजर मनोज तलवार की प्रतिमा, अब प्रतिमा को फुटपाथ पर रख दिया गया है, कोई नहीं ले रहा सुध...

विज्ञापन


मैंने जिंदगी की हर जंग जीती। हर मुकाम पर फतह दर्ज कराई, लेकिन अपने शहीद बेटे की प्रतिमा को न्याय न दिला सका। दस सालों से मेरे बेटे की प्रतिमा फुटपाथ पर खड़ी होकर हर आने- जाने वाले से सवाल करती है, क्या देश में शहीद का यही सम्मान है।
विज्ञापन


बीमारी, बुजुर्गियत और बेबसी। कारगिल शहीद मेजर मनोज तलवार के डिफेंस कॉलोनी निवासी पिता कैप्टन (रिटायर्ड) पीएल तलवार की अब यही नियति है। हर सुबह ये बुजुर्ग पिता एक आस के साथ उठता है और रात को फिर निराश होकर सो जाता है। पिछले दस सालों से इस पिता की जिंदगी हर रोज ऐसे ही कट रही है। उनकी आंखों में शहीद बेटे की प्रतिमा को सम्मान दिलाने का सपना है परंतु तंत्र खामोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वो तो भारत मां का बेटा था, उससे ये अन्याय
अमर उजाला से बातचीत में कैप्टन (रिटायर्ड) पीएल तलवार ने कहा कि मैंने जिंदगी में कभी हार नहीं मानी। वो मेरा नहीं, बल्कि भारत मां का बेटा था। जिसने शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था और कारगिल युद्ध में देश की माटी की खातिर शहीद हो गया। मुझे नहीं पता था कि शहीद के साथ ऐसा भी अन्याय हो सकता है। जब शहीद का पार्थिव शरीर घर से सूरजकुंड के लिए निकला तो ऐसा सैलाब था कि बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। भाजपा सांसद विनय कटियार एवं सेना के बड़े अफसरों ने 23 जुलाई 2002 को कमिश्नर आवास चौराहे पर शहीद मनोज तलवार की प्रतिमा का अनावरण किया तो मुझे लगा कि कम से कम यहां से आने- जाने वाले शहीद का नाम तो पढ़ सकेंगे। करीब दस साल पहले शहीद की प्रतिमा को बीच चौराहे से हटाकर फुटपाथ पर रख दिया। मैंने सेना के अधिकारी, मंडलायुक्त, डीएम, दिल्ली हेड क्वार्टर, पुलिस के आईजी से हाथ जोड़कर विनती की कि मनोज तलवार देश की खातिर शहीद हुआ है। प्रतिमा के साथ ऐसा बर्ताव तो न करें परंतु सुनवाई नहीं हुई। 

बेटे को न्याय न दिला सके
कैप्टन (रिटायर्ड) पीएल तलवार की आंखों में आंसू आ गए। बोले, लेह का हवाई अड्डा दुनिया में सबसे ऊंचाई पर है। मुझे 1964 में आदेश मिला था कि अपनी देखरेख में इसे बनवाएं। मैं ढाई माह तक दिन-रात कॉफी के सहारे रहा। हालांकि सेना के जवानों को कभी हार नहीं मानने दी। इसके बाद सेना प्रमुख ने मुझे प्रशंसा पदक एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया था। लेह, लद्दाख की राजधानी मानी जाती थी। वहीं से सियाचिन की रखवाली होती थी। मैंने वह हवाई अड्डा बनवाया लेकिन अपने शहीद बेटे की प्रतिमा को उचित स्थान न दिला सका। मैं उस दिन इंसाफ मानूंगा जब शहीद की प्रतिमा बीच चौराहे पर स्थापित की जाएगी। उसे डेयरी फार्म तिराहे पर ही स्थापित कर दिया जाए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed