फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Retired army personnel accused of gangsterism, sent to jailRetired army personnel accused of gangsterism, sent to jail

Meerut News: सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी पर गैंगस्टर में जेल भेजने का आरोप, हथियारों के साथ फोटो खिंचवाकर धमकी दे रहा दबंग

Fri, 24 Apr 2026 10:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
Retired army personnel accused of gangsterism, sent to jailRetired army personnel accused of gangsterism, sent to jail
- एसएसपी ने सीओ सदर देहात को जांच सौंपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गंगानगर के गंगाधाम निवासी सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी की पत्नी ने एक दबंग पर अपने पति के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी अविनाश पांडेय से की है। महिला का आरोप है कि दबंग के दबाव में पुलिस ने इसी झूठे मुकदमे को आधार बनाकर उसके पति को गैंगस्टर में जेल भेज दिया। अब वही दबंग सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ अपने फोटो वायरल करके उसके परिवार को धमकी दे रहा है। एसएसपी ने सीओ सदर देहात को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।

गंगाधाम कॉलोनी की रहने वाली बबीता शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। एसएसपी अविनाश पांडेय से मिलकर बबीता ने बताया कि उनके पति मैनपाल सिंह सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार है। वहीं, महिला का बेटा भी फौज में ही है। महिला ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में रहने वाला एक दबंग खुद को सोसायटी का पदाधिकारी बताकर लोगों से अवैध वसूली करता था। एक साल पहले पानी की निकासी को लेकर महिला के परिवार का दबंग से विवाद हो गया। कुछ समय बाद महिला के भतीजे और दबंग के बीच मारपीट हो गई। इस मामले में आरोप है कि दबंग ने महिला के भतीजे सहित कई लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें मैनपाल सिंह को भी नामजद कर दिया। जबकि मैनपाल घटना के समय मौके पर मौजूद नहीं थे। जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। आरोप लगाया कि 13 अप्रैल को गंगानगर थाना पुलिस मैनपाल सिंह को घर से उठाकर ले गई और पुराने मुकदमे को आधार बनाते हुए गैंगस्टर के मामले में चालान करके जेल भेज दिया। एसएसपी अविनाश पांडे ने सीओ सदर देहात को एक हफ्ते में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article