फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Restrictions on marriage in same gotra and village only

Meerut News: समगोत्र और गांव में ही शादी पर लगे प्रतिबंध

Mon, 06 Mar 2023 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Restrictions on marriage in same gotra and village only
माछरा (मेेरठ)। क्षेत्र के गांव भटीपुरा में काजला खाप के 11वें राष्ट्रीय सम्मेलन में काजला खाप ने केंद्र सरकार से समगोत्र और समगांव में शादी पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई। साथ ही खाप ने नशाखोरी, चरित्र पतन, अश्लीलता, महिलाओं पर अत्याचार, खाद्य पदार्थों में मिलावट व हर्ष फायरिंग के खिलाफ अभियान चलाने का एलान किया। दोषियों को सामाजिक दंड का फैसला भी लिया गया।
विज्ञापन

रविवार को गढ मार्ग पर स्थित बीएसएपी इंटर काॅलेज भटीपुरा के प्रांगण में राष्ट्रीय जाट काजला खाप का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राजमल सिंह काजला ने कहा कि खाप को मजबूती देने और संगठन विस्तार के लिए अधिक सदस्य बनाए जाएं। साथ ही हिन्दू विवाह अधिनियम 1955 में संशोधन करके समगोत्र व समगांव में शादी को प्रतिबंधित करने के बारे में सरकार से मांग करेंगे। लड़कियों की विवाह की आयु 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष होनी चाहिए। नशा खोरी पर प्रतिबंध लगना चाहिए। सरकार से यह भी मांग की गई कि जबरदस्ती या लोभ लालच के जरिये धर्म परिवर्तन कराने के खिलाफ कड़ा कानून बनाया जाए। सम्मेलन में काजला गोत्र के होनहारों को प्रशंसा पत्र देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय जाट काजला खाप उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राहुल काजला ने कहा कि गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए। काजला गोत्र के उत्कृष्ट कार्य करने वाले बंधुओं को सम्मानित किया जाए और दो वर्षों में राष्ट्रीय सम्मेलन भी होना चाहिए। सम्मेलन में यूपी, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली व उत्तराखंड के काजला बंधुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डाॅ. भूपेंद्र चौधरी, डाॅ. प्रतिभा चौधरी, इंद्रपाल काजला, सुभाष काजला, दीपक काजला, हरियाणवीं गायक विक्की काजला, ब्रजपाल सिंह, बिल्लू, देवदास, अशोक कुमार, महिपाल, नितिन काजला, धर्मवीर सिंह आदि रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed