फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Restraint can be maintained on the senses only by devotion: Bhav Bhushan Maharaj

समर्पण भाव से ही इंद्रियों पर रखा जा सकता संयम : भाव भूषण महाराज

Sun, 21 Feb 2021 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Restraint can be maintained on the senses only by devotion: Bhav Bhushan Maharaj
समर्पण भाव से ही इंद्रियों पर रखा जा सकता संयम : भाव भूषण महाराज
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ का शनिवार को पांचवें दिन विधानाचार्य सुदीप शास्त्री ने मांगलिक मंत्रों के साथ शुभारंभ किया।
आदिनाथ भगवान की पूजन के बाद सभी तीर्थंकरों को 48 अर्घ्य चढ़ाए गए। 81 परिवारों की ओर से विधान का आयोजन किया गया। उमेश जैन ने संस्कृत भाषा में भक्तामर पाठ किया। अनेक प्रांतों से पधारे यात्री सवाईलाल जैन, चिंतामणि जैन, रुचि जैन, अतुल जैन, अमल, अनुष्का जैन, रुक्मिणी जैन, भूषण जैन, मधु जैन, दीपक जैन परिवार ने पाठ का वाचन किया।
विज्ञापन

गुरुवर भाव भूषण ने कहा कि समर्पण भाव से ही इंद्रियों पर संयम रखा जा सकता है। एक मुनि कछुए के समान होता है। जिस प्रकार कछुआ अपने अंगों को सिकोड़कर स्वयं की रक्षा करता है। उसी प्रकार संत भी अपनी आकांक्षाओं व इंद्रियों पर संयम रखकर समाज व धर्म की रक्षा करता है। मन को स्थिर करने के लिए अध्यात्म को आत्मसार करना होगा। जिस प्रकार आप अपने प्रत्येक कार्य के लिए समर्पित होते है। उसी प्रकार सत्संग व जिनवाणी के प्रति भी समर्पित होना होगा। चौबीसों भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन सुनीता दीदी, लीला दीदी एवं गुरुकुल के बच्चों ने किया। अध्यक्ष विनोद जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, सह संयोजक मोतीलाल जैन, सुनील जैन, धनप्रकाश जैन, अनिल जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed