{"_id":"6a7deccd17556c0c400eac59","slug":"resolved-to-achieve-an-undivided-india-meerut-news-c-72-1-mct1005-157688-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अखंड भारत का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अखंड भारत का लिया संकल्प
विज्ञापन
मेरठ। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने बृहस्पतिवार को मेरठ महानगर के जीजी फाई हाउस में अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रांत सह संयोजक हरीश कौशिक ने राष्ट्र की सांस्कृतिक एकता और अखंडता के प्रति संकल्प दोहराने का आह्वान किया।
कौशिक ने वसुधैव कुटुम्बकम् के संदेश पर जोर दिया। उन्होंने 1947 के विभाजन को हिंदू-मुस्लिम आधार पर हुआ बताया, जिसके कारण पाकिस्तान में हिंदू-सिख जनसंख्या लगभग शून्य हो गई। उन्होंने बांग्लादेश को भारत के विरुद्ध आतंकवादी गतिविधियों का केंद्र और घुसपैठियों को सुरक्षा के लिए खतरा बताया। अखंड भारत का संकल्प विभाजन को उलटने और साझी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का प्रतीक है।
कौशिक ने कहा कि आज जाति, क्षेत्र और भाषा के भेदभाव से ऊपर उठकर स्वयं को पहले भारतीय मानना आवश्यक है। उन्होंने युवा पीढ़ी से संस्कृति, इतिहास और महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने का आग्रह किया। कार्यकर्ताओं से राष्ट्र की एकता, अखंडता, संस्कृति और परंपराओं के सम्मान का संकल्प लेने को कहा गया। समाज में भाईचारा, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् के साथ हुआ।