फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Resolve to take RLD's policies to every village and every person

Meerut News: रालोद की नीतियों को गांव-गांव में जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

Sun, 22 Mar 2026 09:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
Resolve to take RLD's policies to every village and every person
रोहता में आयोजित रालोद के कार्यक्रम की फोटो
- रसूलपुर जाहिद गांव में रालोद नेता के फार्म हाउस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। रसूलपुर जाहिद गांव में रविवार को रालोद नेता संजय चौधरी के फार्म हाउस पर आयोजित कार्यक्रम में रालाेद के जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज और क्षेत्रीय अध्यक्ष तिरसपाल मलिक के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि रालाेद के क्षेत्रीय अध्यक्ष तिरसपाल मलिक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह एक किसान मसीहा थे। उन्होंने कहा कि किसानों-मजदूरों और शोषितों के हकों को दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। जमींदारी प्रथा को खत्म कर किसानों को जमीनी हक दिलाया। उन्होंने कहा कि रालोद की नीतियों को गांव गांव जाकर जनजन तक पहुंचाने का अभियान पर विस्तार करने की जरूरत है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और समर्पण ही पार्टी की असली ताकत है। संगठन को विस्तार देने के लिए जल्द ही कमेटियों का गठन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक संजय चौधरी, नरेंद्र खजूरी, सुनील रोहटा, अभिमन्यु ललसाना, गौरव जिटौली, ऋचा सिंह, प्राे. संगीता दोहरे, दीपक गूण, प्रदीप त्यागी कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे। अध्यक्षता देशराज भाटी व संचालन एडवोकेट कुलवंत सोलंकी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, पूर्व प्रधान सहंसरपाल सिंह, संजीव वफावत, विनय मलाहपुर, कुलदीप हुडडा, राहुल, मनीष चौधरी, संजय भाटी, मूलचंद त्यागी, मौजूदीन, ओमकार मलिक, रमन हुडडा, लीलू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed