{"_id":"69baa63a81c29dafba0e3679","slug":"residents-of-the-locality-are-troubled-by-the-filth-of-dairies-and-complain-to-the-chief-minister-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111687-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डेयरियों की गंदगी से परेशान मोहल्लावासी, मुख्यमंत्री से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डेयरियों की गंदगी से परेशान मोहल्लावासी, मुख्यमंत्री से शिकायत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। क्षेत्र के ईकड़ी सड़क स्थित धर्मपुरी मोहल्ले में डेयरियों से फैल रही गंदगी को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। समस्या से परेशान मोहल्लावासियों ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर जल्द समाधान की मांग की है।
शिकायतकर्ता जोगिंद्र सिंह के अनुसार, मोहल्ले में संचालित कुछ डेयरी संचालक गोबर और गंदा पानी खुले में सड़कों पर बहा देते हैं। इससे गलियां गंदगी से भर जाती हैं और यह पानी ईकड़ी मार्ग तक पहुंचकर भर जाता है। यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में खंड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे डेयरी संचालकों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं और समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बीडीओ को मौके पर जाकर जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।