फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Residents of Mohalla Munnalal (Ward 22) forced to live a hellish life.

Meerut News: मोहल्ला मुन्नालाल वार्ड 22 के निवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर

Thu, 10 Sep 2026 07:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Residents of Mohalla Munnalal (Ward 22) forced to live a hellish life.
भैंसा रोड वार्ड नं. 22 में सडक में गढ्ढे व गढ्ढों में भरा पानी। (मवाना)
पालिका की लापरवाही के चलते कूड़े के पहाड़ बने, उठती है दुर्गंध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। भैंसा रोड जाने वाले मार्ग पर पसरी अव्यवस्था और गंदगी के अंबार ने क्षेत्र के लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। नगरपालिका की लापरवाही के चलते कूड़े के खत्तों के पहाड़ खड़े हो गए हैं, जिससे उठती भीषण दुर्गंध और जलभराव ने मोहल्ला मुन्नालाल वार्ड 22 के निवासियों को नारकीय जीवन जीने पर मजबूर कर दिया है।
भैंसा रोड और आसपास के मोहल्लों में रहने वाले लोगों का आरोप है कि नगर पालिका के कर्मचारी शहर से उठने वाला कूड़ा निस्तारण स्थल पर ले जाने के बजाय सड़क पर ही उड़ेल रहे हैं। इस कारण उक्त मार्ग पर लावारिस कुत्तों का जमावड़ा बना रहता है। इस रास्ते से होकर गुजरने वाले भैंसा के ग्रामीणों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को मुंह और नाक पर कपड़ा रखकर निकलने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गंदगी के साथ-साथ मवाना से भैंसा रोड को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग कई जगह से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों में नाले और बारिश का पानी भरा रहने से क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का गंभीर अंदेशा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव और जर्जर सड़क के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां के निवासी शमीम अहमद का कहना है कि बिजली के खंभे नीचे से बिल्कुल गल चुके हैं, कभी भी गिरकर किसी बड़े हादसे को न्यौता दे सकते हैं। इस संबंध में कई बार बिजली विभाग में शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक का कहना है कि जो कूड़ा कर्मचारी सड़क पर डालते हैं उसको बड़े ट्रैक्टर से उठवाकर खत्ते में डलवाया जाता है, क्योंकि पालिका के ट्रैक्टर उसको ऊपर तक नहीं ले जा पाते हैं। जहां-जहां सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, बरसात बंद होते ही मरम्मत कराकर उनको ठीक कराया जाएगा।

बिजली निगम के एसडीओ राम जनम सिंह का कहना है कि जर्जर खंभों को दिखवाकर उन्हें बदलवाया जाएगा।

भैंसा रोड वार्ड नं. 22 में सडक में गढ्ढे व गढ्ढों में भरा पानी। (मवाना)

भैंसा रोड वार्ड नं. 22 में सडक में गढ्ढे व गढ्ढों में भरा पानी। (मवाना)

भैंसा रोड वार्ड नं. 22 में सडक में गढ्ढे व गढ्ढों में भरा पानी। (मवाना)

भैंसा रोड वार्ड नं. 22 में सडक में गढ्ढे व गढ्ढों में भरा पानी। (मवाना)

भैंसा रोड वार्ड नं. 22 में सडक में गढ्ढे व गढ्ढों में भरा पानी। (मवाना)

भैंसा रोड वार्ड नं. 22 में सडक में गढ्ढे व गढ्ढों में भरा पानी। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed