फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Residents of Ambedkar Colony stage protest against meat shops

Meerut News: मीट की दुकानों के विरोध में धरने पर बैठे अंबेडकर काॅलोनीवासी

Wed, 11 Feb 2026 09:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
Residents of Ambedkar Colony stage protest against meat shops
संदीप,,,, परतापुर के दिल्ली रोड पर मीट की दुकानों के विरोध में धरने पर बैठी महिलाएं
दुकानों पर आने वालों पर शराब पीकर महिलाओं से अभद्रता का आरोप, पुलिस से नोकझोंक
विज्ञापन

-समाज कल्याण विभाग ने आवंटित की थी दुकानें
-दुकानों के संचालन पर रोक लगाने का आरोप
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी में दिल्ली रोड पर समाज कल्याण विभाग द्वारा आंवटित की गई दुकानों में चल रही मीट की दुकानों और होटल चल रहे हैं। आंबेडकर कॉलोनीवासियों का आरोप है कि यहां पर लोग शराब पीकर अराजकता फैलाते हैं। इसके विरोध में कॉलोनीवासी मीट की दुकान के पास धरने पर बैठ गए और हंगामा किया। धरने पर बैठे दर्जनों महिलाएं और काॅलोनीवासी मीट की दुकानों को बंद कराने की जिद पर अड़ गए। सूचना पर पुलिस से काॅलोनी के लोगों की नोकझोंक हुई।

काॅलोनीवासी अश्वनी कुमार ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा दिल्ली रोड पर 13 दुकानें आवंटित की गई हैं। इनमें पांच में मीट की दुकान और होटल चल रहे हैं। यहां रोजाना लोग शराब पीकर अराजकता फैलाते है काॅलोनी में आने जाने वाली महिलाओं से अभद्रता करते है। पास में ही सरकारी प्राइमरी स्कूल है शराब पीने वाले लोग स्कूल के सामने ही शौच करते है। विरोध करने पर स्थानीय लोगों से गाली गलौज करते हैं। कई बार इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से कर चुके हैंद्ध कई बार थाने में इसकी शिकायत कर चुके है लेकिन पुलिस इन पर काई कार्रवाई नही करती। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर कॉलोनी के लोगों ने नाराजगी जताते हुए दुकान संचालकों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मीट की दुकानों के संचालकों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया इसके बाद धरना समाप्त हुआ। मीट की दुकान और चिकन कार्नर होटल संचालकों ने कहा कि वह नियमानुसार लाइसेंस लेकर अपनी दुकान चला रहे है। जानकारी समाज कल्याण विभाग के एडीओ अमित कुमार मौके पर पहुंचे और दुकानों का निरीक्षण किया। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि मीट की दुकान संचालकों के लाइसेंस की जांच कराई जाएगी।

संदीप,,,, परतापुर के दिल्ली रोड पर मीट की दुकानों के विरोध में धरने पर बैठी महिलाएं

संदीप,,,, परतापुर के दिल्ली रोड पर मीट की दुकानों के विरोध में धरने पर बैठी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed