फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Reservation status will be clear by the end of this month

इस महीने के अंत तक स्पष्ट होगी आरक्षण की स्थिति

Thu, 04 Feb 2021 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Reservation status will be clear by the end of this month
इस महीने के अंत तक स्पष्ट होगी आरक्षण की स्थिति
विज्ञापन

हस्तिनापुर। इन दिनों ग्राम पंचायतों का काम नियुक्त किए गए प्रशासकों के हवाले है। इस समय सभी की निगाहें ग्राम पंचायत चुनाव पर टिकी हुई हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, अब फरवरी अंत तक ही ग्राम पंचायतों का आरक्षण निर्धारित होने की संभावना है।
ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान पद को लेकर गांवों में दावेदारों ने अपना प्रचार शुरू कर दिया है। गांवों में होर्डिंग व पोस्टर लगने शुरू हो गए हैं। अप्रैल में पंचायत चुनाव संभावित हैं। इसे देखते हुए दावेदारों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। हालांकि अभी शासन स्तर से आरक्षण निर्धारित नहीं हुआ है, जिसके कारण कुछ ही उम्मीदवार प्रचार प्रसार में लगे हैं। बाकी को अभी आरक्षण निर्धारण का इंतजार है। आरक्षण निर्धारित होते ही चुनावी माहौल में बड़ा बदलाव आएगा। ग्राम पंचायत चुनाव में कम सयम को देखते हुए संभावित उम्मीदवार अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुट गए हैं। वहीं, कई आरक्षण संबंधित आशंका को देखते हुए अभी चुप्पी साधे बैठे हैं।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत धर्मपाल सिंह के अनुसार, फरवरी के अंत तक आरक्षण पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। विभाग अप्रैल के पहले सप्ताह में चुनाव होने की संभावना जता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed