फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Reservation of 37 Gram Panchayats of Sardhana Block changed

सरधना ब्लॉक की 37 ग्राम पंचायतों का आरक्षण बदला

Sun, 21 Mar 2021 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Reservation of 37 Gram Panchayats of Sardhana Block changed
सरधना ब्लॉक की 37 ग्राम पंचायतों का आरक्षण बदला
विज्ञापन

सरधना/मवाना/परीक्षितगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की शनिवार को जारी संशोधित आरक्षण सूची में सरधना ब्लॉक के 39 ग्राम पंचायतों में से 37 में फेरबदल हो गया है। एक बार फिर कुछ दावेदारों के आरमानों पर पानी फिर गया है तो कुछ दावेदारों के चेहरों पर रौनक लौट आई है।
ग्राम पंचायत के लिए आरक्षण सूची दो मार्च को जारी की गई थी। हाईकोर्ट के आदेश पर शनिवार को संशोधित आरक्षण सूची जारी की गई। सरधना ब्लॉक में 39 ग्राम पंचायत हैं। संशोधित सूची के अनुसार दौलतपुर व टेहरकी गांव को अनुसूचित महिला, टांडा, ज्वालागढ़, जुल्हैड़ा, झिटकरी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

सरधना देहात, चांदना, सकौती, कुलंजन पिछडे वर्ग की महिला, अलीपुर, मोहनीपुर भरोटा, बेगमाबाद, रुहासा, महादेव, आलम गीरपुर फरीदपुर मोम्मन अन्य पिछड़ा वर्ग, कुशावली, नाहली, अक्खेपुर, अटेरना, जीतपुर, चकबंदी, दशरथपुर कनौडा को सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि 16 ग्राम पंचायतों, सलावा, कैली, रार्धना, खेड़ा, कपसाड़, भामौरी, मढियाई, नंगलाऑर्डर, छबडिया, शाहपुर पीरपुर, नंगला राठी, मंडौरा, नंगली सधारण, जमालपुर गोमा अनारक्षित हो गई हैं। वहीं परीक्षितगढ़ में भी 11 ग्राम पंचायत जो एससी वर्ग के लिए आरक्षित थी, वह अब सामान्य वर्ग में चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मवाना ब्लॉक में अनुसूचित महिला के लिए चार, अनुसूचित के लिए आठ, पिछडी जाति की महिला के लिए पांच, पिछडी जाति के लिए आठ, अनारक्षित महिला सात, और 15 गांव अनारक्षित की श्रेणी में हैं। खरखौदा में जिला पंचायत का वार्ड 22 पहुले अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित था. संशोधित सूची में वार्ड 21 और 22 दोनों अनारक्षित कर दिए गए हैं। वहीं, 12 गांव अनारक्षित, 5 अनारक्षित महिला, अनुसूचित जाति 3 अनुसूचित महिला 2 पिछड़ा वर्ग 5 और पिछड़ा वर्ग महिला 3 आरक्षित किए गए हैं।
दौराला में अनारक्षित महिलाओं के लिए छह, 15 अनारक्षित, पिछड़ा वर्ग महिला पांच और पिछड़ा वर्ग के लिए आठ सीट आरक्षित की गई है। अनुसूचित जाति महिला चार और सात सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है। दौराला ब्लॉक प्रमुख के लिए अनुसूचित जाति की महिला के लिए सीट आरक्षित की गई है। जिला पंचायत वार्ड आठ पहले अनारक्षित था, अब अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गया है।
सरूरपुर ब्लॉक की 27 ग्राम पंचायत के लिए 12 ग्राम पंचायत अनारक्षित, 5 अनारक्षित महिला, 4 पिछड़ा वर्ग, 3 पिछड़ा वर्ग महिला और 2 सीट अनुसूचित जाति, एक सीट अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित की गई है। वहीं जानी ब्लॉक की 44 ग्राम पंचायत है। चार ग्राम पंचायत अनुसूचित जाति की महिला, सात अनुसूचित जाति, चार ग्राम पंचायत पिछडे वर्ग की महिला, सात ग्राम पंचायत पिछडे वर्ग की लिए आरक्षित हुई है। सात ग्राम पंचायत सामान्य महिला और 15 ग्राम पंचायत अनारक्षित है। जानी ब्लॉक प्रमुख पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
रोहटा की 39 ग्राम पंचायतों के लिए 14 ग्राम पंचायत अनारक्षित, 5 अनारक्षित महिला, 6 पिछड़ा वर्ग, 4 पिछड़ा वर्ग महिला, 6 अनुसूचित जाति और 4 अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं।
खटीक का भाई लड़ सकता है जिला पंचायत सदस्य का चुनाव
बहसूमा। आरक्षण सूची में फेरबदल के चलते नए दावेदार चुनावी मैदान में दिखने शुरू हो गए हैं। वार्ड नंबर एक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गया है। इस वार्ड से भाजपा के हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक अपने भाई नितिन खटीक को जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़वा सकते हैं। वहीं ब्लॉक प्रमुख कुसुम सिद्धार्थ का पुत्र हिमांशु सिद्धार्थ भी चुनाव में ताल ठोक रहे हैं। हालांकि वे अभी प्रसपा में हैं लेकिन टिकट की दावेदारी सपा से कर रहे है। बसपा से सैफपुर फिरोजपुर के निवर्तमान प्रधान पति जितेंद्र कुमार दावेदारी कर रहे हैं।
30 साल से ओबीसी के लिए आरक्षित नहीं हुआ पनवाड़ी
दौराला। दौराला ब्लॉक का पनवाड़ी गांव पिछले 30 साल से ओबीसी के लिए आरक्षित नहीं हुआ है। संजय पनवाड़ी ने बताया कि दो मार्च को जारी सूची में गांव ओबीसी सीट के लिए आरक्षित हुआ था लेकिन संशोधित जारी सूची में गांव अनुसूचित महिला के लिए फिर आरक्षित किया गया है। बताया, गांव में 48 प्रतिशत ओबीसी, 32 प्रतिशत अनुसूचित जाति व 20 प्रतिशत सामान्य मतदाता है। उन्होंने आरक्षण सूची को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की भी बात कही।

हस्तिनापुर ब्लॉक की सूची में वार्ड तीन गायब, 56 दो बार
हस्तिनापुर। शनिवार को जारी संशोधित आरक्षण सूची में ब्लॉक के लिए 59 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। आरक्षण की सूची में वार्ड नंबर तीन नजर ही नहीं आया, वही सूची में वार्ड संख्या 56 दो बार अंकित मिला। इस संबंध में एडीओ पंचायत धर्मपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र पंचायत की सूची में त्रुटि के कारण यह हुआ है, जिसे दुरुस्त कर लिया जाएगा। वार्ड तीन ग्राम पंचायत तारापुर में लगता है, जो अनारक्षित रहेगा। वही सूची में दो बार अंकित होने वाली ग्राम पंचायत लतीफपुर व झंडाका के अंकित 9 से 15 तक के सभी वार्ड अनारक्षित रहेंगे। त्रुटि को दुरुस्त करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी जुट गए हैं। उनका कहना है कि आपत्तियां प्राप्त होने से पूर्व ही त्रुटि को दूर कर अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
ग्राम प्रधानों के आरक्षण की स्थिति
ब्लॉक अनारक्षित महिला पिछड़ा वर्ग महिला अनुसूचित जाति महिला
परीक्षितगढ़ 20 09 09 05 07 04
सरूरपुर 12 05 04 03 02 01
दौराला 15 06 08 05 07 4
खरखौदा 12 05 05 03 03 2
हस्तिनापुर 14 08 08 04 08 04
मवाना 15 07 08 05 08 04
रोहटा 14 05 06 04 06 04
सरधना 16 07 06 04 04 02
माछरा 17 07 07 04 04 03
जानी 15 07 07 04 07 04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed