फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Reservation counters will open at city station from today

आज से सिटी स्टेशन पर खुलेंगे आरक्षण काउंटर

Fri, 22 May 2020 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Reservation counters will open at city station from today
मेरठ। रेल मंत्रालय की ओर से एक जून से 200 ट्रेनों को चलाने के एलान के बाद शुक्रवार (आज) से स्टेशन पर आरक्षण कार्यालय भी खुलेंगे। काउंटर सुबह आठ से रात आठ बजे तक खोले जाएंगे। बृहस्पतिवार को टिकट बुकिंग के पहले दिन ही वेबसाइट पर दिक्कतें आनी शुरू हो गईं। हालांकि, अभी एक महीने एडवांस का ही टिकट बुक करा सकते हैं। इस दौरान मेरठ में दो ट्रेनों का स्टॉपेज रहेगा। इसमें अमृतसर-मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली गोल्डन टेंपल और नई दिल्ली-देहरादून के बीच चलने वाली जनशताब्दी शामिल है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक और टीआई बहाल
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कराने पर निलंबित हुए स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा और यातायात निरीक्षक उपेंद्र सिंह को बहाल कर दिया गया है। 18 मई को सिटी स्टेशन से बिहार के अररिया जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन के संचालन के दौरान स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गई थीं। हालांकि, इसका जिम्मेदार जिला प्रशासन को माना जा रहा था। दोनों अधिकारियों को बहाल करने में रेलवे अधिकारियों ने इसी आधार को ध्यान में रखा। स्टेशन अधीक्षक और यातायात निरीक्षक आज से ड्यूटी पर लौटेंगे। दिल्ली डिवीजन से उन्हें फोन पर आदेश मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed