फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   reservation change for 26 ward members and for block pramukh

26 जिपं सदस्य वार्ड और चार ब्लॉक प्रमुख के आरक्षण में बदलाव

Sun, 21 Mar 2021 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
reservation change for 26 ward members and for block pramukh
जिला पंचायत के 26 वार्ड सदस्यों और चार ब्लॉक प्रमुख का आरक्षण बदला
विज्ञापन

मेरठ। हाईकोर्ट तक पहुंचे आरक्षण फॉर्मूले के बाद अब जिला स्तर पर जिला पंचायत सदस्यों और ब्लॉक प्रमुखों की संशोधित आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। पिछले दिनों 1995 के आधार पर आरक्षण जारी किया गया था लेकिन इस बार 2015 के आधार पर हुए आरक्षण प्रक्रिया से 26 जिला पंचायत सदस्यों के वार्ड और चार ब्लॉक प्रमुखों के आरक्षण में बदलाव हो गया है। इससे कई दावेदारों को राहत मिली है। वहीं, जो दावेदार 1995 के आधार पर आरक्षण प्रक्रिया से खुश थे, उन्हें मायूसी हाथ लगी है। वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह का वार्ड एक अनारक्षित से बदलकर अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हो गया है।
इसके अलावा चार ब्लॉकों के प्रमुख पदों के आरक्षण में भी फेरबदल हुआ है। इसमें मवाना, जानी खुर्द, रजपुरा और सरूरपुर खुर्द शामिल हैं। पिछली बार रजपुरा को पिछड़ा वर्ग महिला आरक्षित हुआ था। अब इसे महिला आरक्षित कर दिया गया है। दूसरी ओर मवाना को राहत नहीं मिल सकी है। पिछली बार इसे पिछड़ा वर्ग में आरक्षित किया गया लेकिन अब फिर पिछड़ा वर्ग महिला में आरक्षित किया गया है। जिला पंचायत सदस्यों के जिन वार्डों में वर्ष 2015 के अनुसार बदलाव किया गया है, उसमें वार्ड- एक, दो, चार से 14 तक, 16, 18 से 20 तक, 22, 24, 25 और 29 से 33 तक शामिल हैं।
विज्ञापन

नई आरक्षण प्रक्रिया में 12 ब्लॉक के 479 ग्राम पंचायतों में 50 प्रतिशत से अधिक में आरक्षण बदल गया है। इसे लेकर अब नए सिरे से गांवों में प्रधान पद पर माथापच्ची शुरू हो गई है। शनिवार दोपहर आरक्षण सूची जारी होते ही विकास भवन सहित ब्लॉकों में आरक्षण देखने के लिए आम लोगों के अलावा दावेदार जुटने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ ब्लॉक में 19 ग्राम पंचायतें, माछरा में 42 में से 32 ग्राम पंचायतों का आरक्षण बदल गया है। हस्तिनापुर ब्लॉक के 46 गांवों में से 40 में आरक्षण बदल गया है। हालांकि 479 ग्राम पंचायतों में वर्ष 1995 के अनुसार ही 161 महिला ग्राम प्रधान चुनी जाएंगी लेकिन इनकी ग्राम पंचायतों में बदलाव हो गया है। इसमें 38 अनुसूचित जाति महिला, 47 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला और 76 सामान्य महिला शामिल हैं। इसके अलावा 171 ग्राम पंचायतें अनारक्षित रखी गईं हैं।

---------
जिला पंचायत सदस्य आरक्षण
वार्ड एक अनुसूचित जाति महिला
वार्ड दो पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड तीन पिछड़ा वर्ग
वार्ड चार अनुसूचित जाति
वार्ड पांच पिछड़ा वर्ग
वार्ड छह पिछड़ा वर्ग स्त्री
वार्ड सात अनुसूचित जाति महिला
वार्ड आठ अनुसूचित जाति महिला
वार्ड नौ महिला
वार्ड 18 पिछड़ा वर्ग
वार्ड 19 अनुसूचित जाति
वार्ड 20 पिछड़ा वर्ग
वार्ड 23 महिला
वार्ड 24 अनुसूचित जाति
वार्ड 26 महिला
वार्ड 27 महिला
वार्ड 30 महिला
वार्ड 31 अनुसूचित जाति
वार्ड 32 पिछड़ा वर्ग
वार्ड 33 पिछड़ा वर्ग महिला
(नोट: वार्ड 10 से 17, 21-22, 25 और 28-29 अनारक्षित हैं।)
-----
ब्लॉक प्रमुख आरक्षण
दौराला अनुसूचित जाति महिला
रोहटा अनुसूचित जाति
मवाना पिछड़ा वर्ग महिला
मेरठ पिछड़ा वर्ग
जानी खुर्द पिछड़ा वर्ग
सरधना महिला
रजपुरा महिला
(नोट: खरखौदा, सरुरपुर खुर्द, माछरा, परीक्षितगढ़ और हस्तिनापुर के ब्लॉक प्रमुख पद अनारक्षित हैं।)
-----
विधायक संगीत और जितेंद्र के गांव अब आरक्षित
सरधना विधायक संगीत सोम के गांव आलमगीरपुर फरीदपुर के गांव का आरक्षण अनारक्षित से बदल कर पिछड़ा वर्ग में आ गया है। गांव दो बार से अनारक्षित था। वहीं, दो बार से अनारक्षित चल रहे सिवालखास विधायक जितेंद्र सतवाई का ग्राम प्रधान पद अब अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित हो गया है।
---
23 तक दे सकते हैं आपत्तियां
आरक्षण की सूची पर 23 मार्च तक पदों के अनुसार आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद ही अंतिम प्रकाशन होगा।
- आलोक सिन्हा, जिला पंचायती राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed