Republic day : हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस
मेरठ निवासी कैप्टन अभय सिंह ने राजपथ पर आकाश मिसाइल का नेतृत्व किया।
विस्तार
मेरठ निवासी कैप्टन अभय सिंह ने राजपथ पर आकाश मिसाइल का नेतृत्व किया। मिसाइल का नेतृत्व कर रहे कैप्टन अभय सिंह ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सलामी दी। इस दौरान कैप्टन अभय के परिवार के लोग खुशी से झूम उठे।
बिजनौर जनपद में बुधवार को कलेक्ट्रेट में डीएम उमेश मिश्रा ने ध्वजारोहण कर सलामी दी। कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा अधिकारियों ने लोकतंत्र सेनानियों और शहीदों को याद किया।
कैंप कार्यालय पर एसपी एसपी धर्मवीर सिंह ने 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कैम्प कार्यालय पर ध्वजारोहण कर सभी अधिकारियोंऔर कर्मचारियों को शपथ दिलायी गयी एवं मिष्ठान वितरण किया गया।
पुलिस कार्यालय में एसपी देहात राम अर्ज ने ध्वजारोहण कर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलायी गयी एवं मिष्ठान वितरण किया गया। इसके अलावा सभी सरकारी कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। स्कूल कॉलेजों में ध्वजारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिनमें देश भक्ति के अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत हुए वक्ताओं ने शहीदों को याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
कोतवाली देहात के जनता इंटर कॉलेज और दयानंद इंटर कॉलेज में भी हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। दयानंद इंटर कॉलेज में ब्लाक प्रमुख तृप्ति राजपूत, विकास राजपूत और प्रबंधक अमन सिंह ने ध्वजारोहण किया।