फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Report on six in the case of Aarohi alias Buchi's death

आरोही उर्फ बूची की मौत मामले में छह पर रिपोर्ट

Thu, 25 Mar 2021 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Report on six in the case of Aarohi alias Buchi's death
आरोही उर्फ बूची की मौत मामले में छह पर रिपोर्ट
विज्ञापन

सरधना। पोहल्ली में चार दिन पूर्व फांसी के फंदे पर लटकी मिली आरोही उर्फ बूची की मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मृतका के पिता विनोद की तहरीर पर एक महिला समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

पोहल्ली गांव निवासी विनोद की पुत्री आरोही उर्फ बूची का शव चार दिन पहले पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बंद मकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। मृतका के परिजनों ने गांव के ही लोगों पर अपहरण कर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाए जाने से मौत होना आया था। जिसके बाद परिजनों ने तहरीर बदली और युवती से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट व मानसिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया। पुलिस ने मंगलवार देर रात तहरीर के आधार पर एक महिला समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष बिजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता विनोद की तहरीर पर हेमराज, सचिन, हनी पुत्र धर्मराज, अजय पुत्र मदन, जतिन पुत्र पूरण व महिला संतोष के खिलाफ युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed