{"_id":"60f730f38ebc3e6d8a2e6002","slug":"report-not-sent-to-sdm-even-after-one-month-sardana-news-mrt548305627","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह बाद भी एसडीएम को नहीं भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह बाद भी एसडीएम को नहीं भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन

जेई आवास के सामने से लाखों रुपये के कटे पोल गायब होने का मामला
जेई बोले- विद्युत निगम के मेरठ गोदाम में जमा कराए थे बिजली के खंभे
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। जेई आवास के सामने से लाखों रुपये के बिजली के खंभे गायब होने के मामले में एक माह बाद भी विद्युत निगम ने एसडीएम को जांच रिपोर्ट नहीं भेजी है। मामले में जेई का कहना है कि उन्होंने बिजली के खंभे विद्युत निगम के मेरठ स्थित गोदाम में जमा करा दिए थे।
बिनौली मार्ग स्थित भारतीय जैन मिलन हॉस्पिटल में विद्युत निगम के जेई संजीव कुमार का आवास है। उनके घर के ठीक सामने कई महीनों से लाखों रुपये कीमत के विद्युत पोल पडे़ थे। उनको वेल्डिंग मशीन से कई टुकड़ों में काट दिया गया था। यह मामला एसडीएम के संज्ञान में भी पहुंचा। इसी बीच 23 जून को अचानक सभी पोल गायब हो गए। एसडीएम ने एसडीओ व जेई से मामले में बात की तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। इस पर एसडीएम ने जांच बैठा दी और एसडीओ से रिपोर्ट मांगी। विभागीय अधिकारियों ने एक माह बाद भी रिपोर्ट नहीं सौंपी है।
विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार वर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया था। उन्हे जेई संजीव ने बताया कि पोल विभाग के गोदाम में जमा करा दिए हैं। लेकिन उसकी रसीद जेई ने नहीं दिखाई है। मामले की जांच रिपोर्ट एसडीएम को भेजी जा चुकी हैं। वहीं एसडीएम अमित कुमार भारतीय का कहना है कि एसडीओ व विद्युत निगम से जांच रिपोर्ट कई बार मांगी जा चुकी है। 20 जुलाई तक कोई रिपोर्ट उन्हें नहीं मिली है।