{"_id":"60e0cc718ebc3ebb491ff992","slug":"report-filed-in-double-murder-case-in-village-badhauli-dead-bodies-handed-over-in-presence-of-police-kithor-news-mrt5457438180","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव बधौली में दोहरे हत्याकांड में रिपोर्ट दर्ज, पुलिस की मौजूदगी में सुपुर्द-ए-खाक किए शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव बधौली में दोहरे हत्याकांड में रिपोर्ट दर्ज, पुलिस की मौजूदगी में सुपुर्द-ए-खाक किए शव
विज्ञापन

खरखौदा। क्षेत्र के गांव बधौली में शुक्रवार को प्रेम-प्रसंग में किशोरी और युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में मृत युवक के पिता ने तहरीर दी थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की मौजूदगी में शवों का सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
पुलिस के अनुसार, गांव निवासी तोसीन पुत्र बुंदू की नाबालिग बेटी का गांव के ही आरिफ पुत्र अली मोहम्मद से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके बारे में तोसीन समेत कई लोगों को जानकारी थी। कुछ दिन पहले ही ग्रामीणों ने गांव के बाहर दोनों को संदिग्ध हालात में पकड़ा था। शुक्रवार को तीन दिन की जमात के बाद आरिफ (18) गांव पहुंचा था। शाम को वह मस्जिद में नमाज पढ़कर लौट रहा था। मस्जिद के सामने ही तोसीन ने दो गोली मारकर आरिफ की हत्या कर दी।
उसके बाद घर पहुंचकर बेटी को भी दो गोली मार दी। तोसीन ने पुलिस को सूचना दी कि आरिफ के पिता ने उसकी बेटी को गोली मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां दम तोड़ने से पहले किशोरी ने पिता को ही आरिफ की हत्या का आरोपी बताया। इसके बाद पुलिस ने तोसीन को तमंचे सहित गिरफ्तार किया था। आरिफ के पिता ने तोसीन, शौकीन पुत्र बुंदू और अफसर पुत्र खुर्शीद को नामजद किया था।
विज्ञापन
शनिवार देर रात पुलिस हिरासत में तोसीन की तबीयत खराब होने पर पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।