फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Report filed against finance company employee

Meerut News: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 08 Nov 2024 03:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Report filed against finance company employee
खरखौदा। घटना के तीन माह बाद अधिकारियों के आदेश पर मुथूट माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्यरत एक कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला खरखौदा थाना में दर्ज किया गया है। राजस्थान के धौलपुर जिले के खीर पोटा बसेरी निवासी ओमप्रकाश पुत्र हरि सिंह के अनुसार वह मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड कंपनी में पिछले करीब तीन वर्ष से रीजनल मैनेजर के पद पर कार्यरत है। 22 जुलाई को थाना खरखौदा सहित एसपी को भी एक शिकायत पत्र दिया था। जिसमें बताया गया कि खरखौदा शाखा के रिलेशनशिप मैनेजर सुरेंद्र पुत्र कोमिल के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें मैनेजर सुरेंद्र द्वारा ग्राहकों से अधिक पैसा वसूल कर कंपनी में न जमा करने, ग्राहकों को दिए जाने वाले सामान का कोई भुगतान न जमा करने सहित कई लाख रुपये की हेराफेरी का आरोप लगाया था। एसएसपी ने सीओ किठौर को जांच सौंप दी थी। जांच में ग्राहकों के साथ-साथ कंपनी के अधिकारियों ने सबूत सीओ कार्यालय में सौंप दिए थे। जांच के बाद बृहस्पतिवार को आरोपी के खिलाफ खरखौदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed