{"_id":"698b56ad798cf34bfd04ecde","slug":"repair-work-will-be-done-in-corporation-schools-through-e-tender-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1104569-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: निगम के स्कूलों में ई-टेंडर से मरम्मत कार्य होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: निगम के स्कूलों में ई-टेंडर से मरम्मत कार्य होंगे
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नगर निगम ने महानगर के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मरम्मत एवं विकास कार्यों को संपन्न कराने के लिए ई-टेंडर जारी किया है। यह निविदा प्रक्रिया टू-बिड प्रणाली (तकनीकी और वित्तीय) के माध्यम से पूरी तरह ऑनलाइन संपन्न होगी। दावा है कि टेंडर की प्रक्रिया के बाद स्कूलों में निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।
नगर निगम द्वारा जारी सूचना के तहत प्रत्येक निविदा के साथ निर्धारित धरोहर राशि का ऑनलाइन भुगतान होगा। सफल बोलीदाताओं को स्वीकृत धनराशि का 10 प्रतिशत जमानत राशि के रूप में जमा करना होगा। चयन लॉटरी पद्धति से होगा। इसके अतिरिक्त अनुमानित लागत से 15 प्रतिशत से अधिक की दर से कम बोली लगाने वाले ठेकेदारों को अपनी दरों का विस्तृत औचित्य प्रस्तुत करना होगा।
17 स्कूलों का कायाकल्प होगा
वार्ड-नौ कासमपुर में स्कूल की मरम्मत, रंगाई-पुताई, शौचालय, पेयजल की व्यवस्था होगी। वार्ड-19 डाबका, लखवाया और वार्ड-38 खड़ौली में दोनों स्कूलों की मरम्मत की जाएगी। वार्ड-दो मलियाना, वार्ड-छह डुंगरावली, कुंडा सहित 17 स्कूलों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। मुख्य अभियंता निर्माण पीके सिसोदिया ने बताया कि स्कूल कायाकल्प योजना के तहत ही यह कार्य होगा।