{"_id":"68d54adf148ca6d74205e227","slug":"repair-work-begins-on-the-service-road-near-bhuni-flyover-meerut-news-c-73-1-mct1008-105168-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भूनी फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर मरम्मत कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भूनी फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर मरम्मत कार्य शुरू
सार
सरूरपुर में मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड की मरम्मत का कार्य शुरू हुआ है। लंबे समय से जलभराव और गड्ढों की समस्या से जूझ रहे लोगों को इससे राहत की उम्मीद है।
विज्ञापन
सरूरपुर। भूनी फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर निर्माण कार्य शुरू। संवाद
विस्तार
सुधार होने से जलभराव और हादसों से मिलेगी राहत
सरूरपुर। मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड की बदहाल स्थिति से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। महीनों से जलभराव और गहरे गड्ढों से जूझ रहे इस मार्ग की मरम्मत का कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। अमर उजाला में खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद एनएचएआई हरकत में आया और मौके पर नाले के निर्माण के साथ मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया।
स्थानीय निवासी बादल, प्रमोद, गुलफाम, शाहरुख ने बताया कि पिछले कई महीनों से बरसात और खराब निकासी व्यवस्था के चलते सर्विस रोड पर लगातार पानी भरा रहता था। गड्ढों के कारण सड़क तालाब का रूप धारण कर चुकी थी। इससे न केवल स्थानीय निवासियों और दुकानदारों को परेशानी हो रही थी, बल्कि आए दिन वाहन पलटने और हादसे होने से राहगीर घायल हो रहे थे।
बृहस्पतिवार को सर्विस रोड की साइड में नाले निर्माण का काम तेज गति से शुरू कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि नाला बनने के बाद बरसात या अन्य कारणों से पानी भरने की समस्या खत्म हो जाएगी। साथ ही सड़क की मरम्मत कर गड्ढों को भरा जा रहा है ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने अमर उजाला का आभार जताया। कहा कि मरम्मत कार्य शुरू होने से उन्हें राहत की उम्मीद जगी है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे कार्य किए जाएं तो आम जनता को परेशानी से बचाया जा सकता है।