फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Renunciation is essential to make life meaningful and successful: Bharat Bhushan

जीवन को सार्थक और सफल बनाने के लिए वैराग्य आवश्यक : भारत भूषण

Fri, 27 Feb 2026 07:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Renunciation is essential to make life meaningful and successful: Bharat Bhushan
सरधना। भव्य श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक महोत्सव के पांचवें दिन समापन के दौरान प्रस्तुति देते प
संवाद समाचार एजेंसी
विज्ञापन


सरधना। नगर में ऐतिहासिक श्री मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पांचवें दिन सौधर्म इंद्र-इंद्राणी और भगवान के माता-पिता कुबेर यज्ञनायक इंद्र व इंद्राणियों की उपस्थिति में पंडित अरविंद शास्त्री के नेतृत्व में नित्यार्चन, जाप्य अनुष्ठान और कल्याणक पूजन की क्रियाएं संपन्न कराई गईं।
आचार्य भारत भूषण महाराज के सानिध्य में बड़े उल्लास के साथ महोत्सव शुरू हुआ। गुरु ने प्रवचन में बताया कि जीवन को सफल बनाने के लिए सदैव वैराग्य की भावना बनाए रखना आवश्यक है। इसके पश्चात राजा सोमप्रभा और राजा श्रेयांश द्वारा मुनि आदिनाथ को आहार कराया गया। दोपहर में जैन नाटिका का मंचन हुआ, जिसमें भरत और बाहुबली के युद्ध का दृश्य प्रस्तुत किया गया। दिखाया गया कि किस प्रकार बाहुबली ने स्वामी वैराग्य प्राप्त किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या आयोजित की गई। जिसमें भजन कलाकार रूपेश जैन ने अपनी भक्ति भावना से उपस्थित जनमानस का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मेरठ, बड़ौत, मुजफ्फरनगर, मवाना, खतौली, गुन्नौर और दिल्ली से भक्तजन पहुंचे। शुक्रवार को साधर्मी वात्सल्य का आयोजन भी किया गया, जिसके लाभार्थी सतीश जैन, उषा जैन, अमित जैन, वेणी जैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम की महाआरती के लाभार्थी सतीश चंद जैन, कुसुम जैन, वैभव जैन, दिव्या जैन रहे। पंचकल्याणक महोत्सव में सौभाग्यशाली पात्र राहुल जैन, संजीव जैन, अनिल जैन, कुणाल जैन, मनोज जैन, ललित जैन रहे। संचालन में सागर जैन, आलोक जैन, अजय जैन, अविनाश जैन, अरिहंत जैन, संयम जैन, भोला जैन, राजीव जैन, शानू जैन, विनोद जैन, सजल जैन, वासु जैन, वंदित जैन, निमिष जैन, अक्षत जैन का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed