फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rent and market fees not paid for 24 years, shops cancelled

Meerut News: 24 साल से नहीं दिया किराया और मंडी शुल्क, निरस्त कर दीं दुकानें

Thu, 15 Jan 2026 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Rent and market fees not paid for 24 years, shops cancelled
मेरठ। लोहियानगर मंडी में 24 साल पहले आवंटित दुकानों के किरायेदारों ने समय पर किराया व मंडी शुल्क जमा नहीं किया तो मंडी समिति प्रशासन ने 19 दुकानें निरस्त कर दी है। सभी दुकानों के आवंटियों से बकाया किराया भी वसूला जाएगा। इसके अलावा दिल्ली रोड स्थित नवीन मंडी में भी एक दर्जन से अधिक दुकानों पर मंडी समिति शीघ्र ही निरस्तीकरण की कार्रवाई करने जा रहा है।
विज्ञापन

हापुड रोड स्थित लोहियानगर में सब्जी व फल मंडी है। मंडी समिति प्रशासन ने 2001 से 2014 तक व्यापारियों को मंडी में दुकानें आवंटित की थीं। मंडी समिति के नियमानुसार आवंटी को समय पर दुकान का किराया और मंडी शुल्क देना होता है। मंडी समिति के सचिव कुलदीप सैनी का कहना है कि लोहियानगर मंडी में 21 दुकानों के संचालकों ने 24 साल से इनका किराया और मंडी शुल्क जमा नहीं किया। उन्होंने बताया कि कई बार इन दुकानदारों को नोटिस जारी किया। इसके बाद मंडी की दुकान संख्या 43 के मुशर्रफ अली, 156 के तहसीन ने बकाया जमा किया है लेकिन अंतिम नोटिस के बाद भी लोहियानगर मंडी के 19 दुकानदारों ने किराया व मंडी शुल्क जमा नहीं किया है। जिसके कारण सभी 19 दुकानों का आवंटन निरस्त कर दिया गया है। इन सभी दुकानों की नए सिरे से नीलामी की जाएगी।
विज्ञापन

मंडी समिति सचिव का कहना है कि दिल्ली रोड स्थित नवीन सब्जी, फल, गल्ला मंडी में भी 12 से अधिक दुकानें ऐसी हैं जिनके व्यापारी मंडी समिति में किराया और मंडी शुल्क जमा नहीं कर रहे हैं। इन सभी दुकानों के निरस्तीकरण की कार्रवाई चल रही है। अगर एक सप्ताह में सभी दुकानदारों ने बकाया जमा नहीं किया तो दुकानों को निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed