फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Renovation of Shri Budha Shiv Mandir, budget of Rs 70 lakh released

श्री बूढ़ा शिव मंदिर का जीर्णोद्धार, 70 लाख का बजट जारी

Tue, 02 Sep 2025 08:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 08:27 PM IST
विज्ञापन
Renovation of Shri Budha Shiv Mandir, budget of Rs 70 lakh released
मंदिर में पूर्व विधायक संगीत सोम पूजा अर्चना करते हुए। (फलावदा)
फलावदा। कस्बे में स्थित श्री बूढ़ा शिव मंदिर में हवन, यज्ञ एवं पूजा अर्चना के साथ हनुमान चालीसा का सुमिरन करते हुए दरबार में विराजमान हनुमान की मूर्ति पर सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने चोला चढ़ाकर सिंगार किया और सुंदरकांड का पाठ किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक सोम ने बताया कि सरकार द्वारा हर विधानसभा में प्रमुख मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 70 लाख रुपये का बजट पास किया गया है। इस बजट से कस्बे में स्थित श्री बूढ़ा शिव मंदिर का जीर्णोद्धार द्वारा किया जाएगा। उन्होंने भगवान हनुमान की महिमा का गुणगान किया। इसके उपरांत कथावाचक आचार्य बृजमोहन बिशनोई ने हनुमान की महिमा का गुणगान किया। कहा कि भगवान हनुमान को अपने जीवन में अपना कर चलोगे तो आप संसार के सच्चे सेवक बन सकोगे।
विज्ञापन

उन्होंने हमें धर्म का अनुसरण करते हुए जीवन जीने की प्रेरणा दी। उनका संपूर्ण जीवन हमें श्रद्धा भक्ति, शक्ति, शांति शील तथा सदाचार की प्रेरणा प्रदान करता है। इस मौके पर मंदिर समिति के प्रधान मनोज बिशनोई, व्यापारी नेता अजय शर्मा, अश्वनी बिशनोई, योगेंद्र कुमार, महेश गुर्जर, अंकुश गोयल, रमेश धीमान, सुरेंद्र बिशनोई, मोनिंदर चौधरी, कृष्ण गोपाल उर्फ पप्पू, मनोज जाटव, सुनील रस्तोगी, कंवरपाल प्रजापत, करणवीर सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed