फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Removed Principal of Meerut College, yudhveer Singh becomes new acting Principal

UP: बी कुमार पर गिरी गाज, युद्घवीर सिंह बने मेरठ कॉलेज के प्रिंसिपल

Fri, 06 Apr 2018 08:26 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 06 Apr 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
Removed Principal of Meerut College, yudhveer Singh becomes new acting Principal
डॉ. युद्घवीर सिंह प्राचार्य - फोटो : अमर उजाला

मेरठ कॉलेज में परीक्षा के दौरान गलत पेपर बांटने और नकल के मामलों में कार्रवाई नहीं करने की गाज आखिरकार प्राचार्य बी कुमार पर गिर गई। मैनेजमेंट की बैठक में शुक्रवार को उनको प्राचार्य पद से हटाकर वापस विभाग में भेज दिया गया है। आरोपों की जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है। मैनेजमेंट ने उनकी जगह डॉ. युद्घवीर सिंह को कार्यवाहक प्राचार्य बनाया है।

विज्ञापन


मेरठ कॉलेज में 14 मार्च को एमकॉम कोड आई-101 मैनेजमेंट कॉन्सेप्ट एंड आग्र्रेनाइजेशन बिहेवियर और एलएलबी में कोड के-201 कांट्रेक्ट सेकेंड का पेपर था। कई क्लासों में इन पेपरों की बजाय 16 मार्च को होने वाले एमकॉम कोड आई-102 बिजनेस एनवायरमेंट और एलएलबी में कोड 202 फैमिली लॉ के पेपर बांट दिए गए थे। हंगामे के बाद विश्वविद्यालय ने पेपर आउट मानते हुए दोनों कोड की परीक्षाएं स्थगित कर दीं थी। प्राचार्य बी कुमार ने इस मामले में शिक्षकों पर कार्रवाई करने की बजाय कर्मचारियों पर कार्रवाई कर दी थी। इसको लेकर कर्मचारियों ने मैनेजमेंट से प्राचार्या की शिकायत की थी। दूसरे मामले में परीक्षा के दौरान एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा गया था, लेकिन इसके बाद भी कॉलेज की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। इन सारे मामलों की शिकायत पर कॉलेज के अवैतनिक मंत्री अरविंद नाथ सेठ ने शुक्रवार को पदाधिकारियों की आपात बैठक बुलाई थी। बैठक में कार्यवाहक प्राचार्या बी कुमार की परीक्षा के संबंध में लापरवाही, उदासीनता एवं गैर जिम्मेदाराना व्यवहार पर पांच सदस्यों की जांच समिति का गठन करते हुए उनको तत्काल पद से हटाते हुए एक पांच सदस्य समिति का गठन कर दिया।

विज्ञापन

ये हैं समिति के सदस्य

Removed Principal of Meerut College, yudhveer Singh becomes new acting Principal
फाइल फोटो

समिति का अध्यक्ष योगेश कुमार बंसल को बनाया गया है। सदस्य अशोक कुमार भारती, डॉ. ओपी शर्मा, सुशील कुमार और अरुण कुमार गुप्ता हैं। ये आरोपों की जांच कर जल्द इसकी रिपोर्ट मैनेजमेंट को देंगे। मैनेजमेंट की बैठक के बाद अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. युद्घवीर सिंह ने कार्यवाहक प्राचार्य का चार्ज संभाल लिया है। मैनेजमेंट ने स्पष्ट कर दिया है कि शुक्रवार से कॉलेज के खाते को संचालित करने का अधिकार डॉ. बी कुमार को नहीं होगा।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed