फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Remove loudspeakers from religious places

Meerut News: धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर उतरवाए

Sun, 09 Nov 2025 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Remove loudspeakers from religious places
मवाना/मुंडाली/माछरा। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन कराने के लिए रविवार को थाने में मंदिरों और मस्जिदों के धार्मिक गुरुओं और पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अत्यधिक आवाज वाले यंत्रों को निर्धारित मानक के अनुसार संचालित करने या उन्हें हटवाने के निर्देश की जानकारी दी गई। मुंडाली क्षेत्र में कई स्थानों से लाउड स्पीकर उतरवाए गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी पूनम जादौन ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश में स्पष्ट किया है कि लाउडस्पीकर का प्रयोग किसी भी धर्म का अनिवार्य हिस्सा नहीं है। शांति, कानून व्यवस्था और आमजन स्वास्थ्य सर्वोपरि है। कोर्ट ने कहा था कि धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग कानूनी अधिकार नहीं है। ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम एवं पर्यावरण संरक्षण नियमों का पालन अनिवार्य है। थाना प्रभारी ने स्थानीय धर्म गुरुओं, इमाम, पुजारी, प्रशासनिक समिति के लोगों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश की जानकारी दी।
विज्ञापन

मुंडाली थाना प्रभारी राम गोपाल सिंह ने बताया कि अभियान के तहत क्षेत्र के लोटी, अजराडा, मुंडाली आदि गांवों में अभी तक करीब डेढ़ दर्जन धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटवाए गए हैं। यह अभियान तीन दिन तक चलेगा। उधर, माछरा चौकी प्रभारी सेंसरपाल सिंह ने बताया कि गांव कायस्थ बड्ढा आदि स्थानों से लाउड स्पीकर उतारे गए हैं। सीओ किठौर प्रमोद सिंह ने क्षेत्र के सभी लोगों से शांति पूर्ण अभियान में सहयोग करने की अपील की। कहा कि कोई शांति भंग करने का प्रयास करेगा तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed