Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Remembering Atal ji's life, thoughts and service to the nation

Meerut News: अटल जी के जीवन, विचारों और राष्ट्रसेवा को याद किया

Thu, 25 Dec 2025 03:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
Remembering Atal ji's life, thoughts and service to the nation
मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं ने अटल जी के जीवन, विचारों और राष्ट्रसेवा को याद किया। प्रधानाचार्या डॉ. मृदुला शर्मा ने कहा कि अटल जी की जयंती मात्र तिथि नहीं बल्कि सुशासन, नैतिक नेतृत्व और राष्ट्रप्रेम के मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर है। कार्यक्रम में निबंध लेखन, काव्य पाठ, चित्रकला प्रतियोगिताएं एवं क्विज आयोजित की गईं। मंच संचालन अनुपम निधि ने किया। सुषमा बिंद के निर्देशन में बारहवीं की कुमारी आंचल रानी, इकरा, सना, अदीबा, दसवीं की अंशिका, पारुल और 11वीं की इकरा ने काव्य पाठ एवं निबंध के माध्यम से अटल जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर शिक्षिकाएं अनुपम निधि, अर्चना भास्कर, अंबिका देवी, सुषमा बिंद, नफीसा खालिद, दीपमाला आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed