{"_id":"6143a0038ebc3ee530027e5c","slug":"remains-of-cattle-found-in-panchali-elder-s-forest-fury-sardana-news-mrt5565550182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचली बुजुर्ग के जंगल में मिले गोवंश के अवशेष, रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचली बुजुर्ग के जंगल में मिले गोवंश के अवशेष, रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांचली बुजुर्ग के जंगल में मिले गोवंश के अवशेष, रोष
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के पांचली बुजुर्ग गांव में बृहस्पतिवार शाम जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना मिली। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर मामले की जांच की। पाया कि एक गोवंश की मौत होने पर कुत्ते उसे नोंच रहे थे। जिसके अवशेष पुलिस ने मिट्टी में दबवा दिए। शाम को मामले की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों में रोष फैल गया।
पांचली बुजुर्ग गांव के जंगल में गोकशों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए गोवध कर डाला। जंगल में पहुंचे ग्रामीणों ने गांव के ही जाहिद पुत्र मौसम अली के खेत में गोवंश के अवशेष पड़े देखे। पुलिस को सूचना दी गई कि जंगल में गोकशी के बाद गोवंश के अवशेष फेंके गए हैं। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाते हुए गोवंश के अवशेष जमीन में दबवा दिए। हालांकि शाम होते-होते इस मामले की जानकारी हिंदू संगठनों में पहुंची तो रोष फैल गया। वहीं, थाना प्रभारी दिनेश प्रताप का कहना है कि पांचली बुुजुर्ग के जंगल में एक निराश्रित गोवंश की मौत हो गई थी। जिसके बाद आवारा जानवर उसे नोंच रहे थे। गोकशी की कोई घटना नहीं हुई है।