फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Remains of animals found in Khiwai forest, police buried them in the ground

Meerut News: खिवाई के जंगल में मिले पशुओं के अवशेष, पुलिस ने जमीन में दबवाए

Sun, 28 May 2023 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Remains of animals found in Khiwai forest, police buried them in the ground
सरधना। सरूरपुर थाना क्षेत्र में गोकश लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। शनिवार को गोकशों ने कस्बा खिवाई के हिंडन नदी से सटे जंगल में गोकशी की घटना काे अंजाम दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवशेषों को जमीन में दबवा दिया। लोगों को घटना की जानकारी हुई तो बजरंग दल से जुडे लोगों में रोष फैल गया। संगठन से जुडे लोगों ने आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई के बागपत जिले की सीमा में सटी हिंडन नदी के पास जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने पर लोगों में रोष फैल गया। किसानों ने गोवंश के अवशेष खेत में पड़े देखकर पुलिस को मामले की सूचना दी। सीओ सरधना शिव प्रताप सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्र पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर गोवंश के अवशेष के बारे में जानकारी की। पुलिस ने पशु अवशेषों का नमूना लेते हुए उन्हें जमीन में दबवा दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि हिंडन नदी के पास उन्हें गोवंश के अवशेष होने की जानकारी मिली थी। जिस पर वह मौके पर पहुंचे और जांच की। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होगें।
विज्ञापन

बता दें कि सरूरपुर पुलिस ने दो दिन पूर्व ही दो गोकशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। बजरंग दल के कार्यकर्ता मनु त्यागी, अनुज बजरंगी, अर्जुन राणा ने बताया कि गोकशी की घटना होने के बाद पुलिस मामले को छुपाने में जुटी रही। सीओ सरधना ने मौके पर होने के बावजूद कार्यकर्ताओं को गोकशी की घटना के बारे में गुमराह करने का काम किया है। हालांकि संगठन के कार्यकर्ताओं ने जंगल में तलाश करते हुए अवशेषों को ढूंढ लिया और पुलिस द्वारा जमीन में दबाए गए स्थान की जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर आरोपियों से साठगांठ करने का आरोप लगाया है। चेतावनी दी है यदि जल्द घटना का खुलासा नहीं किया गया तो थाने का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed