फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Religious events strengthen the foundation of rituals

संस्कारों की नींव को मजबूत करते हैं धार्मिक आयोजन

Mon, 07 Jul 2025 01:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 07 Jul 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Religious events strengthen the foundation of rituals
शास्त्री नगर सेक्टर 2 जैन मंदिर में आयोजितकार्यक्रम।
मेरठ। पश्चिम कचहरी मार्ग दिगंबर जैन मंदिर में बच्चों द्वारा अभिषेक एवं पूजन किया गया। अभिषेक का सौभाग्य उत्कर्ष, मानिक, देवांश और अक्षत को मिला। बच्चों ने महावीर भगवान के जयकारे लगाए। सभी बच्चों द्वारा अष्ट द्रव्यों से महावीर भगवान की पूजा की गई। पूजन में प्रेक्षा आरव, ऐशनी, अन्विता, अंशिका, परिधि, अंश, आकाश आदि बच्चों का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

विपिन जैन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में धार्मिक संस्कारों की नींव मजबूत करते हैं। उन्हें आत्मिक शांति की ओर अग्रसर करते हैं। इस दौरान राजीव राय जैन, पूनम चंद्र जैन, संजय जैन, नमन जैन, शोभित जैन, सुधीर जैन का सहयोग रहा। शाम को मंदिर 7:30 बजे 581 दिन से निरंतर चल रही महावीराष्टक दीप अर्चना हुई। शुभारंभ संजय जैन भगत ने किया। बच्चों ने भक्तामर स्रोत की अर्चना की। बच्चों ने 48 दीप प्रज्ज्वलित कर श्लोकों का उच्चारण किया। कार्यक्रम में मंगलाचरण और नवकार मंत्र से हुई।
विज्ञापन

- बच्चों को दी गई समवशरण की जानकारी
महावीर जयंती भवन में लगातार एक सौ सोलहवें (116 वें) रविवार को पूजन और प्रशाल शिविर लगाया गया। सौरभ जैन ने 80 से अधिक बच्चों को समवशरण के विषय में बताया। सौरभ जैन सराफ और गौरव जैन ने बच्चों को बताया कि ऐसा स्थान जहां देव, मनुष्य, साधु, त्रियंच सभी को समान स्थान मिले वह समवशरण होता है। कार्यक्रम में देवेंद्र जैन, विनोद जैन, अतुल जैन ने प्रक्षाल की सभी आवश्यक क्रियाएं कराई। प्रथम अभिषेक और शांतिधारा का सौभाग्य विरेंद्र जैन, रितेश जैन, अंकुर जैन को प्राप्त हुआ। बच्चों को पुरस्कार वितरण विरेंद्र जैन, रितेश जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 256 बादाम चढ़ाकर हुआ सिद्ध चक्र महामंडल विधान
श्री दिगंबर जैन पारसनाथ पंचायती मंदिर सेक्टर-2 शास्त्रीनगर में सिद्ध चक्र महामंडल विधान हुआ। बच्चों ने भगवान पारसनाथ का अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। विधान में 256 बादाम चढ़ाए गए। इस विधान को करने से सभी दुख और संकट खत्म हो जाते हैं। सभी का नाश हो जाता है। शाम को महामंडल विधान की प्रतिदिन आरती मंदिर की में की गई। पारसनाथ युवा मंडल के सभी बच्चों का सहयोग रहा।

- जैन मंदिर में हुआ स्वर्ण कलश का शुद्धिकरण
बागपत रोड ऋषि नगर स्थित अभिनंदन नाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर वसु नंदी विहार में पूजन कार्यक्रम किया गया। पंडित प्रमोद शास्त्री हस्तिनापुर वालों के निर्देशन में मंदिर शिखर के स्वर्ण ध्वज, स्वर्ण कलश का शुद्धिकरण, पुनः आरोहण कार्यक्रम हुआ। मुख्य वेदी के आगे मनोहारी पाषाण कमल की शुद्धि स्थापना एवं उस पर जिन प्रतिमा विराजमान किया गया। सर्वप्रथम सौधर्म इंद्र राजीव कुमार जैन, सची इंद्राणी संगीता जैन के द्वारा सभी मांगलिक क्रियाएं कराई। धनपति कुबेर संजय जैन बने। मुख्य इंद्र की भूमिका लक्ष्मण दास ने पूर्ण की। कार्यक्रम में योगेश चंद्र जैन, संयम जैन, विनय कुमार जैन, विनोद जैन रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed