फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Religion is the nature of human beings: the grand Bhushan

धर्म ही मनुष्य का स्वभाव : भव्य भूषण

Thu, 11 Mar 2021 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Religion is the nature of human beings: the grand Bhushan
धर्म ही मनुष्य का स्वभाव : भव्य भूषण
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ के 23वें दिन बुधवार को विधानाचार्य सुदीप शास्त्री ने मांगलिक मंत्रों से क्रियाओं का शुभारंभ किया।
गुरुवर 108 भव्य भूषण मुनिराज ने कहा कि अपने भीतर के कलुषित मन को साफ करो। धर्म ही मनुष्य का स्वभाव है। उस स्वभाव में विकारों की परत तो जम सकती है, परंतु उसकी विशेषता समाप्त नहीं हो सकती। इसलिए मनुष्य धर्म छूटता नहीं है। जिस प्रकार पानी को चाहे कितना भी उबालो, वह अपना स्वभाव नहीं छोड़ता। उसी प्रकार कोई व्यक्ति कितना भी बुरा क्यों ना हो, परंतु प्रभु का स्मरण अवश्य करता है। कभी न कभी उसमें दया भाव उत्पन्न हो जाता है।
विज्ञापन

स्वर्ण कलश से अभिषेक करने का सौभाग्य अमित जैन, सागरमल जैन, शांतिधारा करने का सौभाग्य विशाल जैन, चंदन भैया, नरेंद्र जैन, संयम जैन, सतीशचंद जैन को प्राप्त हुआ। दीप प्रज्ज्वलन आकांक्षा जैन, नीतिका जैन ने किया। सुनीता दीदी ने शांतिधारा का उच्चारण किया। देव, शास्त्र, गुरु व आदिनाथ भगवान की पूजा के बाद सभी तीर्थंकरों को अर्घ्य चढ़ाकर भक्तामर विधान का शुभारंभ किया गया। 501 परिवारों की ओर से विधान का आयोजन कराया गया। विधान का विसर्जन कुसुमलता जैन, पंच परमेष्ठी की आरती का दीप प्रज्ज्वलन राजरानी जैन, सुशील जैन ने किया। आदिनाथ भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन आशू जैन, रंजीता जैन, सिद्धि जैन ने किया। चौबीसों भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन चंदन ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष विनोद जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, राजीव जैन का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed