फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Religion and culture are the basis of morality in life: Arun Jindal

धर्म और संस्कार जीवन में नैतिकता के आधार : अरुण जिंदल

Sat, 17 Jan 2026 06:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Religion and culture are the basis of morality in life: Arun Jindal
- शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आरएसएस की ओर से हुआ हिंदू सम्मेलन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर असौड़ा हाउस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आदिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक के उपलक्ष्य में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ हुआ। मुख्य शांतिधारा सौम्या जैन और अंकित जैन ने की। इसके बाद आदिनाथ भगवान का पूजन एवं भक्तामर विधान संपन्न हुआ। इसमें 48 अर्घ्य समर्पित किए गए।
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज में सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक जागरण, राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक एकता को सुदृढ़ करना रहा। मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रांत सामाजिक सद्भाव प्रमुख अरुण जिंदल ने हिंदू समाज को संगठित, जागरूक और संस्कारवान बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि धर्म और संस्कार ही जीवन में नैतिकता के आधार हैं। राष्ट्र निर्माण में हिंदू समाज की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने सामाजिक एकता, पारिवारिक संस्कार और सेवा भाव का महत्व बताया।
विज्ञापन

अरुण जिंदल ने सनातन विरासत के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और नागरिक दायित्व अनिवार्य है। संस्कारवान युवा ही सशक्त भविष्य की नींव हैं। समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, युवाओं को राष्ट्रसेवा से जोड़ने और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए संगठित प्रयास करने का आह्वान किया। सोनिया जैन ने कहा कि जिस दिन हिंदुत्व का बाण एकता के धनुष पर तन जाएगा, भारत हिंदू राष्ट्र बनने में देरी नहीं होगी। महानगर संघचालक मेरठ केशव बंधु और मंदिर के अध्यक्ष विनोद जैन ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed